
हरिपथ–लोरमी– 28 मार्च कोटा मार्ग ग्राम भाटापारा में मुख्य मार्ग पर एक माजदा चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को दम्पप्ति ठोकर मार दी जिसमें विवाहित महिला व पति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 3 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। दोनों वाहन को जप्त कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च दोपहर 2:00 बजे लोरमी से ग्राम बांधा जा रहे बाईक सवार दम्पति को माजदा सीजी 10 सी 3271 पीछे से ओव्हर टेक करते हुए जबरदस्त टक्कर मार दिए।

हादसे में बाईक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। बाईक में रितु कुर्रे 26 वर्ष पति आकाश कुर्रे एवं आकाश कुर्रे उनकी तीन वर्षीय पुत्री जोया कुर्रे सवार थे। जिन्हें गम्भीर अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रितु कुर्रे 26 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के पति आकाश 29 वर्ष की मृत्यु से हो गई है। पुत्री जोया 3 वर्ष को गंभीर अवस्था में प्राथमिक की उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
बाईक के उड़े परखच्चे-प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा चारपहिया वाहन ने बाइक की पैरखच्चे उड़ा दिए और खेत में जाकर घुस गई।
सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घायलों को 50 बिस्तर अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनकारी वाहनों को जप्त कर मामले में अपराध पंजीबद्ध कर मर्ग कायम कि कर मामले की विवेचना में लिया गया है।पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा कर पीएम के मरचुरी में रखवाया है।
थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि घटना के बाद से चालक फरार है,मामले में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि दुर्घटना में पत्नी के बाद पति की मौत हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है।