
हरिपथ:लोरमी– 12 फरवरी ग्राम बरबसपुर में आबकारी विभाग द्वारा मेन रोड तिराहा के पास 08 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार बांधी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी अमित शाह एवं आबकारी आरक्षक हरिचरण्ण खुंटे शामिल रहे।