मृत चीतल का फोटो वायरल! वनविभाग ने हिंसक जानवर की शिकार की पुष्टि , ग्रामीण ने की जांच की मांग..

हरिपथ:लोरमी-ग्राम परसवारा क्षेत्र के गबदा बांध के ऊपरी हिस्से में एक नर चीतल मृत अवस्था मे फोटो वायरल प्रकाश में आया है, वनविभाग ने जिसको एक हिंसक जानवर के द्वारा शिकार करने की पुष्टि किया है। ग्रामीणों का आरोप की उक्त चीतल का शव को कुत्ते को नोचते एवं अपना आहार बनाने का आरोप लगा रहे है। ग्रामीणों ने मामले में जांच की मांग किए है।
मिली जानकारी के अनुसार एक नर चीतल की शव के अवशेष का फ़ोटो वायरल होने की सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है,वायरल फोटो में चीतल के शरीर को किसी अज्ञात जंगली हिंसक जानवर खाने की बातें बताई जा रही है। वनविभाग ने बताया उक्त फोटो 2 मार्च को गबदा बांध के ऊपर एक वयस्क नर चीतल मृत अवस्था मे मिलने की पुष्टि किये है,जिसमें सिंग को जप्ती पंचनामा कर अवशेष को जंगल मे छोड़ा गया था।

ग्रामीण दीपक श्रीवास ने बताया कि उक्त चीतल का फोटो परसवारा के बांध के ऊपर में शव का अवशेष लावारिस हालात में मिला था। उन्होंने आरोप लगाया है,की चीतल का किसी जंगली जानवर नही बल्कि कुछ कुत्तों के झुंड के द्वारा शिकार होने का आरोप लगा रहे है। उन्होंने मामले में जाँच की मांग किया है।

गौरतलब है,कि ग्राम परसवारा का जंगल क्षेत्र सवेदनशील है,जहाँ पेयजल की तलाश में अक्सर जंगली जानवर आते है,क्षेत्र में इससे पहले बाईसन जैसे जंगली जानवर का करेंट की शिकार के मामले आ चुके है।

वनपरिक्षेत्र अधिकारी क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया वायरल फोटो 3 मार्च की है,जो अब ग्रामीण वायरल कर रहे, मामले में विधिवत कार्यवाही किया गया है।

एसडीओ दशांश सूर्यवँशी ने बताया कि 3 मार्च को कक्ष क्रमांक 1534 में एक हिंसक जानवर के हमला है,स्थल पर ट्रेप कैमरा भी लगाकर हमला का पुष्टि किया गया। सिंग को पंचनामा कार्यवाही गया अवशेष को जंगली जानवर के लिए जंगल मे छोड़ा गया। 2 मार्च की घटना का है, वायरल फोटो वर्तमान में प्रसारित किया जा रहा है,क्षेत्रीय स्टाफ के द्वारा वन्यप्राणि शिकार संबंधी कोई 21 मार्च को सूचना प्राप्त नहीं हुआ है।



