उपलब्धिनियुक्तिन्यूजभाजपामुंगेली/लोरमीराजनीतिरायपुरसंगठनसफलता

भाजपा:पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विनय प्रदेश मंत्री एवँ महाजन बने जिलाध्यक्ष ..

हरिपथ:लोरमी-16 दिसम्बर -प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में विनय साहू को प्रदेश मंत्री एवँ जिलाध्यक्ष महाजन जायसवाल को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री(संगठन) पवन साय की सहमती से अशोक साहू प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे लोरमी विधानसभा से वरिष्ठ नेता विनय साहू को प्रदेश मंत्री की ज़िम्मेदारी सौपी गई है,विनय साहू लगातार पार्टी के गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता रही साथ ही पूर्व में पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर कार्य किया,संगठन के इकाई सदस्य से लेकअध्यक्ष पपिछड़ा वर्ग मोर्चा लोरमी, युवा मोर्चा  जिला मंत्री, महामंत्री भाजपा मंडल,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अविभाजित बिलासपुर मुंगेली, जिला उपाध्यक्ष संगठन मुंगेली,जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मोर्चा सरगुजा, कोरबा जिला प्रभारी के दायित्वो का निर्वहन किया। पिछड़ा वर्ग मोर्च के लिए ग्राम रामहेपुर निवासी 

महाजन जायसवाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री जायसवाल पूर्व में लोरमी के युवामोर्चा  मण्ड‌ल अध्यक्ष 2 कार्यकाल किया है।भाजपा मण्डल मंत्री,भाजपा मण्डल महामंत्री भाजपा मण्डल अध्यक्ष – के दायित्व विर्वहन उपरान्त जिलाध्यक्ष पि.व. मोर्चा का दा‌यित्व मिला है।

विनय साहू ने दायित्व सौंपे जाने के अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव,प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अशोक साहू एवं प्रदेश व जिला के सभी वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार करते हुए कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और उत्तरदायित्व–दोनों है।

मैं संकल्पबद्ध हूँ कि अपनी सम्पूर्ण शक्ति, सामर्थ्य और परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं उत्कर्ष की ओर अग्रसर करने का कार्य करूंगा।यह विश्वास है कि हम सब मिलकर सेवा, संगठन और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए ‘विकसित भारत’ का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

error: Content is protected !!
Latest