पूर्व सरपंच की नृशंस हत्या:क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जांच में जुटी..

हरिपथ:तखतपुर– (टेकचंद कारड़ा की रिपोर्ट)ग्राम पंचायत चोरभट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। बीती रात हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गयी है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार चोरभट्टीखुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव बुधवार रात लगभग 8 बजे अपनी स्कूटी लेकर घर से घूमने के लिए निकले थे। देर रात तक घर वापस न आने पर गुरुवार सुबह परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान, परिजनों को गांव के पास मुर्गा फार्म हाउस के पास जहाँ अक्सर लोग शराब पीने के लिए इकट्ठा होते हैं, मृतक मनबोध यादव खून से लथपथ अवस्था में मिले। पास जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से उनके सिर पर घातक वार किया था, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

पुलिस कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर स्तानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं,और जल्द ही हत्यारों को
इलाके में तनाव पूर्व सरपंच की बेरहमी से की गई हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।



