चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले नाबालिग सहित एक आरोपी गिरफ्तार…

हरिपथ:मुंगेली– 1 अगस्त चाकू की नोक पर लूटपाट वाले आरोपियों पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही किया है। नाबालिग सहित एक आरोपी द्वारा शहर के मुख्य स्थान पड़ाव चौक के पास चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले की घटना को अंजाम दिया गया था।आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लुटे गये नगदी रकम जप्त कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29.07.2026 को प्रार्थी फरहाद अख्तर उर्फ सोहेल पिता शकील अहमद उम्र 33 निवासी दाउपारा महामाया मंदिर के पीछे रामगढ रोड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली जिला मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.07.2026 को रात्रि करीब 11.00 बजे अपने बिरयानी दुकान को बन्द कर रहा था उसी दौरान दो लड़के पतला दुबला करीबन 18-20 वर्ष का प्रार्थी के दुकान में गये तथा बिरयानी की मांग कि तब प्रार्थी बोला कि दुकान बन्द कर रहा हॅू बिरयानी पास नही है, इतने में उसमें से एक बडा लडका अपने पास रखे एक छोटी चाकू धारदार निकाल कर प्रार्थी फरहाद अख्तर के सामने दिखाते डराते-धमकाने लगा कि तुम हम लोगो को नही जानते हो यही चाकू घुसा देगें कहकर प्रार्थी के गल्ले मे रखे दिनभर की कमायी जिसमे 500, 100, 200 रूपये के नोट को गड्डी बनाकर तथा चिल्हर पैसे को रखा था जिसमें से करीबन 4000 रूपये को लुट-पाट कर प्रार्थी को चाकू दिखाते दौडाया तब प्रार्थी भागते-भागते पडाव चौक के तरफ गया। जहां पर आदमी खड़े देखकर दोनो लुटेरे लड़के पडाव चौक की ओर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 309(4), 312, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर सूचना पर आरोपी अभिषेक टोण्डे एवं विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया जाकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर जुर्म कारित करना स्वीकार किये। घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी अभिषेक टोण्डे एवं विधि से संघर्षरत बालक से लुट में प्रयोग किये गये चाकू एवं नगदी रकम 2400 रूपये को जप्त कर आरोपी अभिषेक टोंन्डे उर्फ जादू पिता स्व. नारायण टोन्डे उम्र 21 वर्ष साकिन बावली पारा नवांगढ़ जिला बेमेतरा हाल- अम्बडेकर वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 309(4), 312, 3(5) बीएनएस के तहत दिनांक 30.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा संपत्ति संबंधी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में प्रभावी कार्यवाही कोय गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरीक्षक हरीश साहू, प्रशिक्षु उप निरी. नेताम, आरक्षक योगेश यादव, अजय चंद्राकर, नोहर डडसेना एवं रवि श्रीवास की भूमिका रही।