
हरिपथ–लोरमी– 11 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री अरूण साव के नेतृत्व में नगर के विधायक कार्यालय रानीगांव से पुराना बस स्टैंड,मुंगेली चौक, गुरुद्वारा चौक होकर नहर तक 101 मीटर लम्बा तिरंगा के साथ पैदल लोगो ने मार्च कर देश भक्ति माहौल में यात्रा निकाली गई। जिसमें स्तानीय लोगो ने जगह जगह स्वागत किया गया। यात्रा विधानसभा के आखिरी छोर ग्राम बटहा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को यह संदेश देना है कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान और बलिदान की पहचान है। उन्होंने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को सफल बनाने आमजनों से आह्वान किया। इससे पहले लोगो ने डिंडौरी से विशाल बाईक में तिरंगा यात्रा नगर पहुँचा जो पैदल में समाहित हो गया। इस दौरान स्कूली बच्च्चों ने देश के वीर के झाँकी में स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, नप अध्यक्ष सुजीत वर्मा, विनय साहू,विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय रत्ना काठले, अनिता साहू,समुंद सिंदाम, जिपं उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर,धनीराम यादव,राकेश दुबे,पूर्व नपाध्यक्ष अंजना दास, रामेश्वर बंजारे,गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, उपाध्यक्षअशोक जायसवाल, विश्वास दुबे, महेंद्र खत्री, प्रदीप मिश्रा,लेखराज ठाकुर, दिनेश साहू, दिनेश कश्यप,सुशील यादव, महाजन जायसवाल, राजेन्द्र साहू,विकास केशरवानी, सोहन डड़सेना, घँशु राजपूत, नरेंद्र खत्री, तामेश्वर साहू, घनश्याम यादव,दिनेश कश्यप , सुरेश शर्मा, जवाहर दिवाकर, घनश्याम यादव,आलोक शिवहरे, शिवशंकर यादव, बादल मौर्य, अशोक जायसवाल, अशोक साहू, अशोक शर्मा,बनवारीलाल अग्रवाल, खदानन्द कश्यप, कमलेश श्रीवास, पिंटू तिवारी, नरोत्तम राजपूत, एसडीएम अजीत पुजारी, एसडीओपी नवनीत पाटिल, सीएमओ चन्दन शर्मा,नायब तहसीलदार सीपी सोनी,शान्तनु तारम एव स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
