रायपुर मंत्रालय घेराव करने पहुँचे चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों एवं सामान्य प्रशासन के सचिव के बीच हुई सकारात्मक चर्चा…. कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांग को लेकर हजारो की संख्या में पहुंचे..

हरिपथ– रायपुर– 10 सितंबर छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6472 के प्रांतीय आह्वान पर 07 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 सितंबर को पूरे जिले सहित प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंत्रालय का घेराव कार्यक्रम में लगभग 10 हजार कर्मचारियों का हुजुम शामिल हुये। सामान्य प्रशासन के सचिव एवं कर्मचारियों के बीच सकारात्मक चर्चा हुआ।

संघ के प्रांतीय सचिव व मुंगेली जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू द्वारा बताया गया कि द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में तूता रायपुर में धरना प्रदर्शन किया और धरना स्थल से ही लगभग 10 हजार कर्मचारियों का विशाल भीड़ रैली के माध्यम से मंत्रालय घेराव हेतु निकले और एक किलोमीटर के बाद प्रशासन द्वारा रैली को रोका गया तथा 12 सदस्यीय संघ प्रतिनिधि को प्रशासन ने चर्चा हेतु मंत्रालय बुलाया।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह की अध्यक्षता में प्रांताध्यक्ष विन्देश्वर राम रौतिया के नेतृत्व में संघ
प्रतिनिधि मण्डल के बीच सकारात्मक चर्चा हुआ। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियमितिकरण के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा एवं संघ की ओर से इस संबंध में सुझाव दिया कि मध्यप्रदेश सरकार की भांति इन कर्मचारियों को वेतनमान प्रदाय किया जावे।तथा जबतक वेतनमान प्रदाय नहीं किया जाता है तब तक के लिए कर्मचारियों को कार्य से पृथक नहीं किया जावे,इन कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका बनाया जावे, अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान किया जावे। सचिव द्वारा मुख्यमंत्री को नोटशीट बढ़ाया जावेगा।
कार्यभारित कर्मचारियों को समयमान वेतनमान प्रदान करने, चतुर्थ श्रेणी संवर्ग का ग्रेड वेतन में बढ़ोतरी करने, कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित स्थापना में सिविलियन करने , चतुर्थ श्रेणी से सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदोन्नति करने, आदिम जाति कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक अधीक्षक का पद स्वीकृत करते हुए पदोन्नति करने बाबत् एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन स्कूलों में सहायक ग्रेड 3 का स्वीकृति कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति करने आदि मांगे पर शासन स्तर पर निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया गया। इस अवसर प्रदेश के विभिन्न जिला के अध्यक्ष एवं कर्मचारी सामिल हुये।

