क्राईम /पुलिसखपरीकलाचिल्फीन्यूजमुंगेली/लोरमी

खंडहर भवन बना नशेड़ियों का अड्डा ,सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

हरिपथ: खपरीकला (नन्दकुमार यादव) 1 अक्टूबर शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के नजदीक अधूरा पड़ा खाद्यान्न भवन असामाजिक तत्वों और नशेड़ियो का सुरक्षित अड्डा बनने का गम्भीर मामला सामने आया है। खंडहर भवन में अनैतिक कृत्य से ग्रामीणों  रोष व्याप्त है। जिसकी शिकायत संदीप कुम्भकार ने सीएम हेल्पलाइन में।किया है।

स्थानिय ग्रामीणों के अनुसार उक्त अधूरे पड़े खाद्यान्न भवन में दिन-रात असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। देर रात 1 से 2 बजे तक यहां बाहरी और स्थानीय युवकों का ग्रुप जमघट लगा रहता है। 

सुबह भवन परिसर और आसपास की जमीन पर डिस्पोजल गिलास, पानी के पाउच, सिगरेट के पैकेट टुकड़े, प्लास्टिक की थैलियां और नमकीन के रैपर भारी मात्रा में बिखरे पड़े मिलते हैं। ये दृश्य इस बात की सबूत है,की उक्त जगह नियमित रूप से नशेड़ियों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनते जा रहा है, ,जो जांच का विषय है। इस भवन के नजदीक प्राथमिक शाला स्कूल भी है,जिससे विपरीत असर पड़ने की सम्भवना से इनकार नही किया जा सकता!

सीएम हेल्पलाइन में संदीप कुम्भकार ने उल्लेख किया है, रात के समय ये नशेड़ी समूह बनाकर आगर नदी पर बने बड़े पुल के आसपास घूमते रहते हैं। वहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेसान करते है,गालियां देकर अपमानित करते है।

ग्रामीणों की मांगें:चिल्फी थाना पुलिस द्वारा रात में क्षेत्र और आगर नदी पुल के आसपास गश्त बढ़ाई जाए। अधूरे पड़े खाद्यान्न भवन को सुरक्षा की दृष्टि से सील किया जाए या उसका निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। अवैध करोबारियों पर कड़ी एवँ  सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग किये है।

एसडीओपी माधुरी धिरही ने कहा मामला सज्ञान में आया है,जल्द ही कार्यवाही करवाकर रात्रि गस्त बढ़ाया जायेगा।

Latest