लोरमी क्षेत्र में विकास कार्यों से बदली तस्वीर, गांव-गांव में बन रही पक्की सड़कें : डिप्टी सीएम अरुण साव

हरिपथ:लोरमी-15 जनवरी उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी विधानसभा के लक्षनपुर, छिरहुट्टी, बैगाकांपा, नारायणपुर, गैंजा और गुरुवाईनडबरी में अपने परिवारजनों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। श्री साव ने 17 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की।

श्री साव ने ग्राम लक्षनपुर (महंत) में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से ओत-प्रोत श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर कथा रसपान के लिए पधारे श्रद्धालु ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट एवं स्नेहपूर्ण संवाद किया। भगवान श्रीकृष्ण जी की कृपा से समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कार निरंतर फलता रहें यही कामना है।

श्री साव ने ग्राम छिरहुट्टी में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, और जनचौपाल के माध्यम से परिवारजनों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों को बताया कि, गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। खुड़िया बांध से पाइपलाइन के माध्यम से गांव तक पेयजल पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। इसके बाद प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित जल सुनिश्चित होगा। श्री साव ने ठाकुर देव से रहन नदी तक नाली निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम बैगाकांपा में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर सार्थक संवाद किया, और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान माताओं बहनों से महतारी वंदन को लेकर चर्चा की।

एक बहन अपनी बेटी के लिए भारतीय जीवन बीमा (एलआईसी) में 12 हजार रुपए वार्षिक जमा कर रही है। दूसरी बहन एलआईसी में 10 हजार रुपए जमा कर रही है। महतारी वंदन योजना से माता बहनें सशक्त हो रही है। साथ बच्चों का भी भविष्य भी संवर और सुरक्षित हो रही है। श्री साव ने गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा की।

डिप्टी सीएम श्री साव ने नारायणपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजा राम साहू के घर पहुंचकर उनके पिताजी स्वर्गीय रामलाल साहू के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि, पुण्यात्मा को अपने श्रीचरण में स्थान देवें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

विधानसभा में चारों तरफ सड़क बन रही है। सभी काम साय सायं हो रहा है। बारी बारी से समस्या का समाधान हो रहा है। गांवों में विकास कार्य स्वीकृति हो रहा है। यह सब क्षेत्र के परिवारजनों का आशीर्वाद का परिणाम है। चारों तरफ काम हुआ है।


श्री साव ने ग्राम गैंजी में पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग डॉ उदय जायसवाल , जिला पंचायत सदस्य कुंती जायसवाल के प पिताजी स्वर्गीय मटुकराम जायसवाल की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में सम्मिलित होकर विद्वान भगवताचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं गुरुवाईनडबरी में ग्रामीणों से भेंट कर आत्मीय चर्चा की।


इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह जिला पंचायत सदस्य रत्ना काठले, विनय साहू,गुरमीत सलूजा,धनीराम यादव , प्रदीप मिश्रा , सरपंच संघ अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय, दिनेश साहू , चंपा प्रदीप साहू, उत्तम साहू, सुरजीत भार्गव, मूलचंद दाहिरे , मंडल महामंत्री हीरा बैस , हीरा साहू , छतु कश्यप ,मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, लेखराज ठाकुर, राजेन्द्र साहू , दिनेश कश्यप, दिनेश साहू, विश्वास दुबे, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विकास केशरवानी,घँशु राजपूत, महेंद्र खत्री, नरेन्द्र खत्री, अशोक साहु, आलोक शिवहरे, सोहन डड़सेना, माधव तिवारी, घनश्याम यादव, छेदु यादव, मुकेश जायसवाल, देवेंद्र केशरवानी जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंचगण, पंचगण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

गोंड़खाम्ही ने मनखे मनखे के समान के संदेश को किया चरितार्थ, सर्व समाज ने मिलकर मनाया बाबा जी की जयंती : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार को के गोंड़खाम्ही में संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास के जयंती समारोह एवं भव्य सतनाम मेला में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा जी के गुरु गद्दी को नमन किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, सर्व समाज ने मिलकर बाबा जी की जयंती एवं भव्य सतनाम मेला का आयोजन किया है। एकजुट और समरसता का परिचय देने वाले सभी समाज बधाई के पात्र है। ऐसे ही आपस में मिलकर लोरमी और गोंड़खाम्ही को आगे बढ़ाना है।

श्री साव ने कहा कि, बाबा जी ने मनखे मनखे का संदेश दिया है, जिसे आज गोंड़खाम्ही के लोगों ने चरितार्थ किया है। आज छत्तीसगढ़ में आवास में प्रेम और सौहार्द है। यहां के संत महात्माओं ने एकता और समरसता का सीख दिया है। बुराई को दूर कर अच्छाई को अपनाने का संदेश दिया। बाबा जी ने समाज को दिशा दिखाने और आगे बढ़ाने मार्गदर्शन किया, इसलिए गांवों में जयंती कार्यक्रम मना रहे है।

श्री साव ने बताया कि, गोंड़खाम्ही के विकास के लिए 1.10 करोड़ स्वीकृत किए हैं। कई विकास कार्य शुरू हो गए है। उन्होंने इस अवसर पर मंच निर्माण के लिए 7 लाख और बाजार परिसर में नाली निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता और मानवता के मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह , जिला पंचायत सदस्य रत्ना काठले , जिला सदस्य अनीता साहू , जिला पंचायत सदस्य समुंद सिंदराम , सुरजीत भार्गव, प्रदीप गायकवाड़ , जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू , प्रदीप साहू , जवाहर दिवाकर , मोहन साहू , संजय, कोमल गिरी गोस्वामी, गुरमीत सलूजा , धनीराम यादव , विनय साहू , महाजन जायसवाल , रवि शर्मा , प्रदीप शर्मा , लेखराज सिंह ठाकुर , सुशील यादव , रामेश्वर बंजारे , सरपंच रमेश मरावी , मूलचंद , प्रदीप साहू , जीवन साहू , आदित्य पांडेय , विष्णु खरे , महंत, राजमहंत, सामाजिक गण उपस्थित रहे।



