सुश्मिता सिंह भारतीय वन सेवा में चयनित…

हरिपथ:रायपुर/बिलासपुर– 9 मई संघ लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार शाम को भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 की अन्तिम चयन सूची जारी किया गया।जिसमें कुल 148 अभ्यर्थियो का चयनीत हुये। इस परीक्षा में राजनांदगाँव शहर में पली-बढ़ी सुष्मिता सिंह का 32वे रेंक के साथ चयन हुआ है।
सुष्मिता नवजीवन स्कूल राजनांदगाँव में पढ़ाई का पहला पाठ पडी, रायल किड्स स्कूल राजनांदगाँव, जैन इन्टरनेशनल स्कूल बिलासपुर एवं डी.पी.एस भिलाई बारवीं परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद यूपीई देहरादून से साइस में B.Tech का एक वर्ष नौकरी करने के बाद इस्तीफा देकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गई। उन्होने कड़ी मेहनत दृढ़ इच्छा शक्ति से पांचवे प्रयास में भारतीय सेवा परीक्षा में सफलता पायी। इनके पिता भारतीय वन सेवा में रहे वह राजनीदगाँव में एस दुर्न sdo रहे तथा दुर्ग वृत के डीएफओ रहे है। साथ राज्य के विभिन्न जिलों में मुख्य वन संरक्षक पद पर रहे।

सुष्मिता ने बताया कि के अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता की प्रेरणा एवं पिता मार्गदर्शन को देती है। उनके अनुसार का इस परीक्षा में अभ्यर्थी को कड़ी और लगातार मेहनत के साथ उसकी मानसिक दृढ़ता परिवार का आशीर्वाद एवं ईश्वर की कृपा का अत्यन्त महत्व पूर्ण है।