लोरमी

दो वर्षो से फरार स्थाई वारन्टी को पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली..

हरिपथलोरमी थाना द्वारा स्थाई वारंटी कृपाल प्रसाद कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक 814/21 धारा एन.आई. एक्ट 138 में जारी था आरोपी कृपाल प्रसाद कश्यप का स्थाई वारंट।

पुलिस से मिली जानकारी में बतया की मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है,कि न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक 814/21 धारा एन.आई. एक्ट 138 का आरोपी कृपाल प्रसाद कश्यप दो वर्षों से फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। प्रकरण में मुखबिरों की सूचना के आधार पर लोरमी पुलिस द्वारा आरोपी कृपाल प्रसाद कश्यप को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

error: Content is protected !!