खनिज विभाग ने दबिश देकर 4 हाइवा सहित चार ट्रैक्टरों को रेत ,मुरुम अवैध रूप से परिवहन करते किया जप्त…

हरिपथ-मुंगेली–सरगांव,पथरिया क्षेत्र में खनिज विभाग ने दबिश देकर रेत एवं मुरुम का अवैध परिवहन करते 08 वाहनों को जप्त किया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग के द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन कड़ी कार्यवही की जा रहीं है जिसमें 05 वाहनों को खनिज रेत एवं 03 वाहनों में मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खनिज अधिकारी ज्योति मिश्रा ने बताया
सरगांव थाना में 04 ट्रैक्टर जप्त किया गया :-CG28 J0435रेत (राघवेन्द्र राजपूत), CG28 E 3654(रमेश साहू), महिन्द्र सोल्ड रेत(रवि कौशल), स्वाराज सोल्ड रेत (दाउ लाल साहू),
पथरिया थाना – 04 हाईवा जप्त किया गया :- CG04 MS 6680 में मुरुम (कृष्णा गेंदले) में CG25 P 2817में मुरुम(द्वारिका बघेल), CG25 G 6409 में मुरुम(सूरज घृतलहरे), CG28 5 7809 में रेत वाहन चालक (चेतन लहरे) को जप्त किया गया।
