

हरिपथ:लोरमी-26 सितंबर मानसून की विदाई के साथ दो दिनों से झमाझम बारिश ने एवं वनांचल में अनवरत बारिस से मनियारी नदी में निर्मित राजीव गांधी जलाशय खुड़िया बांध क्षमता से अधिक भरने के कारण डेढ़ फिट से अधिक वेस्टवेयर से नदी में बहना प्रारंभ हो गया है। तीसरी बार है जब बंद वेस्टवेयर से छलकना प्रारम्भ हो गया है।

वनांचल में बारिश के चलते मनियारी जलाशय लबालब हो गया है, जलाशय में 75 फीट से अधिक जल संचय हो चुका है। शनिवार की सुबह विभाग ने वेस्ट वेयर से डेढ फिट पानी मनियारी नदी में दर्ज किया है। मनियारी जलाशय के ऊपरी हिस्से से पानी का तेज बहाव जलाशय में आ रहा है। जिसके चलते जलाशय में 101 प्रतिशत पानी का भराव हो गया है। 24 घण्टे से मैकल श्रृंखला पर्वत के तलहटी क्षेत्र में लगातार हो रही तेज हो बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में दो दिनों से लगातार वर्षा होने के कारण जलाशय में पानी की आवक तेजी से बढ़ी। निर्धारित जलस्तर तक पहुंचने के बाद अतिरिक्त पानी को नियंत्रित तरीके से वेस्ट वियर के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। इससे मनियारी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए नदी किनारे के गांवों में मुनादी कराने, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।
बन्द हो सकता है,कारिंडोंगरी पुलिया? मनियारी नदी का अगर जल स्तर बढ़ता है और वेस्ट वेयर से क्षमता से अधिक ज्यादा पानी बहने के कारण कारिंदोंगरी पुल जल्द ही बंद होने के कगार पर है? पुलिया में खुड़िया से लेकर वनांचल के लगभग 19 ग्रामों का सड़क संपर्क कट जाता है!पूरा वनाचंल अधिक बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। छोटे नालों में उफान आने से आवागमन के बाधित हो रहा है।
सिचाईविभाग के एसडीओ शंकर गेंदले ने बताया कि आज तड़के 4 बजे 1 फिट से ऊपर बह रहा है,वेस्टवेयर पर विभाग निगरानी कर रही है।