नक्सलियों द्वारा हत्या के विरोध में दो घण्टे मुख्य मार्ग जाम कर बैठ रहें भाजपाई

हरिपथ न्यूज मुंगेली/ लोरमी-छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को टारगेट कर लगातार उनकी हत्या किए जाने तथा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और कांग्रेस सरकार की असफलता सहित हत्यारों को संरक्षण देने के विरोध में प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत भारतीय जनता पार्टी विधानसभा- लोरमी के द्वारा ल
नगर के मुंगेली चौक में चक्का जाम दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया।जिसका व्यापक असर देखने को मिला,मुख्य मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध रहे। कवर्धा व रायपुर जाने वाली मार्ग बंद से राहगीर व बसों व अन्य वचनों के पहिये थमे रहें।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम प्रभारी एव लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू ने कहा कि एक महीने में भाजपा के चार नेताओं रामदार अलामी, निलकंठ काकेम, सागर साहू व बुधराम करताम की हत्या हुई है। प्रमुख नेताओं को टारगेट करके उनकी हत्या की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा परिदृश्य चुनाव को प्रभावित करने के लिए साजिश का हिस्सा लग रहा है।
जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने राज्य सरकार को कोसते हुए कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है,चाकूबाजी,हत्या,बलात्कार,जुआ-सट्टा एवम अवैध शराब की बिक्री इस सरकार का मुख्य एजेंडा हो गया है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर ने कहा कि इस सरकार ने महिला ससक्तिकरण का झूठा दावा करके महिलाओ को ठगने का काम किया। इस जंगलराज में कहीं भी महिला सुरक्षित नहीं है महिलाओं का कर्ज माफी का वादा झूठा निकला।
इस कार्यक्रम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव गोडखाम्ही मंडल के अध्यक्ष महाजन जायसवाल देवरहट मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ नेता राम कुमार ,लक्ष्मी सेवक, संजय केसरवानी, विनय साह , रोहित साहू किसान, केशव कश्यप,रवि शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामेश्वर बंजारे मंडल महामंत्री विश्वास दुबे,राजेंद्र साहू सहित संतोष साहू फौजी,घनश्याम खत्री,महेंद्र ,रामकुमार साहू,भवानी शंकर साहू,गोवर्धन जांगड़े,राजेंद्र सलूजा,घनेंद्र राजपूत,अभिषेक पाठक, दयालदास डाहिरे, पारसनाथ साहू,तामेश्वर साहू संदीप सोनी,सावित्री राजपूत अनीता साहू ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम का संचालन लोरमी मण्डल अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने किया।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राम कलम नेताम,विक्रम सिंह,जिला युवा मोर्चा के महामंत्री माधव तिवारी,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता,अशोक साहू पार्षद सूरेश श्रीवास,विनय साहू, राधेश्याम साहू,रघुवीर साहू,विनोद यादव डीहाराम साहू,हीरा साहू,रेखराम घृतलहरे,कृपाल दास बंजारा,कुंज बिहारी तिवारी,नारायण जायसवाल,रामचंद्र साहू,संतोष तिवारी,लक्ष्मी गुप्ता,दीपक प्रजापति,नरोत्तम राजपूत,नरेंद्र यादव,मोहित साहू,शत्रुघ्न साहू कृष्ण कुमार मरकाम,कैलाश साहू,गणेश जयसवाल,छत्तू कश्यप,सतीश कुमार,योगेश कुमार साहू,दुखी राम साहू,जीवन साहू,अश्वनी साहू चोवा राम साहू,ढेलुराम अनंत, प्रदीप गायकवाड,प्रदीप कुमार डोंडे,वेद राम साहू,राजू यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
