
हरिपथ:लोरमी/ खपरिकला (नन्दकुमार यादव) 12 अक्टूबर बच्चों को छोड़कर लौट रही सनराइज पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी, बच्चे बाल-बाल बचे कबीरधाम जिले के पंडरिया तहसील अंतर्गत ग्राम दामापुर एवं कापादाह के पास एक बड़ा हादसा टल गया। सनराइज पब्लिक स्कूल (बिसेसरा) की एक स्कूल बस बच्चों को घर छोड़ने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई
डायल 112 और पुलिस टीम ने दिखाई तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायल बच्चों को तुरंत बस से निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पंडरिया पहुंचाया।

बच्चों को आई मामूली चोटें
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल बच्चों को केवल मामूली चोटें ही आई हैं। सभी घायल बच्चों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया घटना की जानकारी तुरंत बच्चों के परिजनों को भी दे दी गई है
क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया, जांच जारी
दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटी बस को क्रेन की मदद से उठाने और सीधा करने का कार्य किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही बस पलटने के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।