मुंगेली

कांग्रेसियों ने भाजपा के पूर्व मंत्री का फूंका पुतला..

हरिपथ न्यूज -मुंगेली12 अप्रेल को जिला किसान कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के पड़ाव चौक में पूर्व भाजपा के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका? धान खरीदी और किसानों की योजनाओ के तहत मिल रहे लाभ को लेकर अजय चंद्राकर पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप कांग्रेसियों ने लगाया है।
संजय यादव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ने बघेल सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का ऐलान किया है, इससे बीजेपी पचा नही पा रही है,इनके नेता उल्टा सीधा ब्यानबाजी कर मीडिया में हल्के लोकप्रियता हासिल करना चाहते है। जिला महामंत्री यादव ने बताया कि भाजपा नेता अजय चंद्राकर द्वारा बीते दिन गलत बयान दी गई चंद्राकर द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। जिसके विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत पात्रे ,सेवादल के जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारे, रूपलाल कोसरे जिला महामंत्री संजय यादव, अरविंद वैष्णव, प्रभु मल्लाह, संजय जायसवाल, संजय ठाकुर, सूर्यपाल गर्ग, सुनील नार्गव ,इंद्रजीत कुर्रे ,सुनील मंगेशकर, आयुष ठाकुर, भूपेंद्र साहू, ब्रह्मराज ठाकुर ,अरुण यादव, शिवरात यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!