क्राईम /पुलिसचिल्फीछत्तीसगढ़न्यूजलोरमीहत्या

घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर पति-पत्नी को किया गिरफ्तार! ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह.. 

हरिपथ:लोरमी17 अगस्त ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की शव मिलने के मामले में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह मृतक द्वारा महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर आरोपी पति-पत्नी ने योजनाबद्ध तरीके से दूध में नींद की दवा देकर की हत्या को अंजाम दिया। आरोपियों ने मृतक को अपने घर बुलाकर दूध में नींद की दवा मिलाकर पिलाई और बेहोशी की हालत में गमछे से गला दबाकर कर हत्या कर दी। मृतक अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल की हत्या के आरोपी पति- पत्नि को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

थाना चिल्फी अंतर्गत चौकी डिंडौरी क्षेत्र के ग्राम घानाघाट में 30 जुलाई की रात्रि रामचंद पटेल के घर के पास अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल पिता शिवराज पटेल उम्र 24 वर्ष, निवासी घानाघाट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। 31 जुलाई को सुबह 8 बजे डिंडौरी में सूचक बड़े भाई अशोक पटेल पिता शिवराज पटेल ने घटना  अपने भाई के लाश मिलने की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराया। सूचना पर चौकी डिंडौरी/थाना चिल्फी पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 17/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस ने मामले में बताया कि  जांच में पता चला कि लगभग तीन वर्ष पूर्व मृतक अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल, आरोपी मुकेश पटेल एवं उसकी पत्नी मनीषा पटेल तीनों मजदूरी करने महाराष्ट्र गए थे और वहां एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान मृतक एवं मनीषा बाई पटेल के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। मृतक द्वारा शारीरिक संबंध के दौरान अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया गया था। गांव वापस आने के बाद मृतक उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी मुकेश की पत्नि को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

मृतक की इस हरकत से परेशान होकर पत्नि ने अपने पति मुकेश पटेल को पूरी बात बताई। दोनों ने मृतक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके द्वारा धमकी एवं ब्लैकमेलिंग जारी रखने के कारण पति-पत्नी ने उसकी हत्या करने की योजना बनाकर आरोपियों ने मृतक को अपने घर बुलाया और दूध में नींद की दवाई मिलाकर पिला दी। दूध पीने के बाद मृतक के बेहोश हो जाने पर आरोपियों ने गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रामचंद पटेल के घर के पास फेंक दिया तथा मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त गमछा मनियारी नदी में फेंक दिया। मर्ग जांच में हत्या का तथ्य सामने आने पर थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 112/26, धारा 103, 238(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 प्रकरण में आरोपी मुकेश पटेल पिता भैया लाल उम्र 34 वर्ष एवं मनीषा बाई पटेल पति मुकेश उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी घानाघाट, चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार करने एवं प्रमाणित साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। 

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल भा.पु.से. के द्वारा ग्राम घानाघाट मे संदिग्ध स्थिति मे शव मिलने से गंभीरता से लेते हुये मर्ग की त्वरित जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी  माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में सफलता।मिली।  

  उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा (प्रभारी, थाना चिल्फी), उपनिरीक्षक मानसिंह (चौकी प्रभारी डिन्डौरी), महिला सउनि रामकुमारी यादव, प्रधान आरक्षक श्याम डहरिया, गुलाब सिंह राजपूत, चिंताराम कश्यप, महिला आरक्षक संगीता बर्मन तथा आरक्षक नमित सिंह, मनोज राजपूत, पवन गंधर्व, बंशी कंवर, संजय पात्रे, नागेश साहू एवं मनीष प्रधान की भूमिका रही।

Latest