लोरमी

गाँव के विवाहित जोड़े बने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी

हरिपथलोरमी–  22 जून  ग्राम मसना निवासी हर्ष साहू व उनकी धर्म पत्नी नम्रता साहू का चयन आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद पर हुआ है। पहली बार मे ही सफलता हाथ लग गयी। 

दोनों का विवाह 2020 में हुआ। 6 माह बाद विकेंसी निकली दोनों जुट गये तैयारियों में।  पति पत्नी ने लोक सेवा आयोग रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा दोनों का चयन हुआ है। महज छः महीने की तैयारी में ग्रामीण परिवेश में सफलता प्राप्त करना बहुत ही बड़ी उपलब्धि  है।  चुनौती पूर्ण माहौल में एक किसान परिवार से बाहर आना ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का विषय है।  दोनों ने बी. ए. एम. एस. राजनांदगांव से किया है। पीजी किया रायपुर में प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक शिक्षा शासकीय प्राथमिक स्कूल मसना फिर हायर सेकंडरी स्कूल कोतरी से हुआ है। वर्तमान में मास्टर ऑफ आयुर्वेदा की पढ़ाई कर रहे थे। घर में उनके छोटे भाई निजी महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक रहे,निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाते हैं, बहन भी एम एस सी बीएड है। पिता हीरा लाल साहू  किसान एवं  मेडिकल का व्यवसायि है। सामान्य घर परिवार व गांव के माहौल से यहां तक पहुंचना सैकड़ों युवा विद्यार्थियों व हुनरमंद लोगों के लिए एक मिशाल है। 

error: Content is protected !!