क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली/जरहागांव

शर्मनाक घटना:नाबालिक के अगवा कर गैंग रेप!पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

हरिपथ:जरहागाव-3 अक्टूबर नाबालिक युवती को दो आरोपियों ने अगवाकर कर गैंग रेप करने का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण बताया 1 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 सितंबर को शाम 7 बजे नाबालिक को बरेला के साहिल यादव एवं प्रहलाद धुरी द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये मारपीट कर घर नहीं जाने व घर जाने पर जान से मारने की धमकी देकर छोटे बरेला के एक मकान में ले जाकर नशे का इंजेक्शन लगाकर जबरदस्ती बलात्कार करने की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने दोनो आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला विवेचना में लिया।

घटना का जरहागाव पुलिस ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को अवगत कराकर तत्काल दोनो आरोपियो को पतासाजी कर धरदबोचा गया।
पीड़िता को आरोपियों ने मो०सा० में बैठाकर छोटे बरेला में एक घर में लेकर गये वहां मेरे हाथ को साहिल जबरदस्ती पकड़ा था और प्रहलाद मेरे हाथ में इंजेक्शन लगाया कुकर्म किये। साहिल और प्रहलाद पीड़िता के साथ जबरदस्ती नशीली इंजेक्शन लगाकर बलात्कार किये। आरोपी साहिल यादव, प्रहलाद धुरी निवासी ग्राम बरेला के खिलाफ पुलिस ने धारा- 296, 115(2), 351(3), 137(2), 65(1), 70(2), 3(5) बीएनस के तहत जुर्म दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार किया है।

Latest