अवैध शराबक्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली

बाईक सहित 100 पाव का तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हरिपथ:मुंगेली-25 अप्रेल थाना सिटी कोतवाली  क्षेत्र में देशी शराब तस्करी करने वाले
आरोपी से 100 पाव (18 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल व 01 मोबाइल कुल कीमती 74,000 रूपये  जप्त कर शराब तस्कर के विरूद्ध में अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर किया गया।

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस को दिनांक 23.04.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने कब्जे में देशी मदिरा शराब रखकर परिवहन करते जा रहा है, कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी कर ग्राम बिरगांव कोदवाबानी रोड के पास पकड़ा गया। जिससे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम भूपेन्द्र कुमार डाहिरे पिता अमृतदास डाहिरे उम्र 40 वर्ष निवासी बैगाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली का होना बताये, जिसके कब्जे में एक विमल पान मसाला के थैला सफेद लाल रंग के अंदर 100 नग देशी प्लेन शराब (18 बल्क लीटर) कीमती 8000 रूपये मिला व शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी-28 यू-2837 कीमती 60,000 रूपये एवं 01 नग ओप्पो मोबाइल जुमला कीमती 74,000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी भूपेन्द्र कुमार डाहिरे पिता अमृतदास डाहिरे उम्र 40 वर्ष निवासी बैगाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली को विधिवत् दिनांक 23.04.2026 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।


पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवनीत कौर छाबड़ा से कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर सफलता मिली।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि. भानू बर्मन, प्रधान आरक्षक राजेश बंजारे, दिलीप साहू आरक्षक अरूण साहू, रवि श्रीवास एवं दीप खुंटे की भूमिका रही।

Latest