कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ,रुद्राभिषेक प्रारम्भ…

हरिपथ –◆लोरमी – 18 अगस्त ग्यारह दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा रुद्र महायज्ञ एवं रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक, आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में यह धार्मिक अनुष्ठान स्थानीय हरिशोभ वाटिका भवन में शिव महापुराण कथा रुद्र महायज्ञ आयोजन 18 से 28 अगस्त तक आयोजित है।शुक्रवार को कलश यात्रा ठाकुर देव मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल गन्तव्य स्थल तक पहुँची।

इस दौरान कलश यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चन्द्राकर सामिल होकर पुष्प वर्षा कर आरती एवं चरण धोकर महिलाओं का स्वागत किये। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए क्षेत्र प्रदेश एवं विश्वकल्याण के लिए सभी की सुख शांति स्वास्थ्य सद्बुद्धि की कामना किये।

झांकी ने बटोरी तालियां– रथ पर सवार बाल शिव पार्वती साधू संतो की झांकी सहित 108 कलश लिए बच्चियां व महिलाएं बड़ी संख्या सामिल हुए। कलश यात्रा का स्थानीय लोगो ने स्वागत किये। यात्रा ठाकुर देव मंदिर से कथा स्थल तक निकाला गया

इस अवसर पर प्रांतीय संगठन महासचिव राकेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर, जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस, परमेश्वर गुप्ता, संतोष शर्मा, मुकुल तिवारी, नूतन दुबे, राजेश शर्मा, आर्यन चौबे, विद्यारतन शर्मा, मनोज केशरवानी, महेश केसरवानी, राकेश जायसवाल, तेजपाल खत्री, कमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये।