पाँच स्थाई वारंटियों को पकड़ने में पथरिया पुलिस को मिली सफलता, क्रमशः सात, आठ एवं पांच वर्षो से फरार थे….

हरिपथ ◆ मुंगेली/ पथरिया ◆ 6 जुलाई थाना पथरिया द्वारा 08 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी मुकेश साहू, 07 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी छेदूराम राजपूत, 06 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी दिनेश निर्मलकर एवं 05 वर्षाें से फरार स्थाई वारंटी कन्हैया साहू, तथा गोरेलाल साहू, को पकड़कर विधिवत् न्यायालय किया गया पेश।
न्यायालय द्वारा आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न अपराधों के तहत किया गया था, स्थाई गिरफ्तारी वारंटी जारी।
जिला पुलिस मुंगेली द्वारा स्थाई एवं अभियुक्त वारंटियों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना पथरिया द्वारा कुल 05 स्थाई वारंटी को पकड़कर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया गया। जिसमें थाना पथरिया के 01) अपराध क्रमांक 802/2015 धारा 138 एन.आई. एक्ट के विगत 08 वर्षों से फरार आरोपी मुकेश साहू, 02) अपराध क्रमांक 45/2016 धारा 125(3)जा.फौ. के विगत 07 वर्षों से फरार आरोपी छेदूराम राजपूत, 03) अपराध क्रमांक 100/2017 धारा 324 भादवि के 06 वर्षों से फरार आरोपी दिनेश निर्मलकर, 04) अपराध क्रमांक 955/18 धारा 138 एन.आई. एक्ट के विगत 05 वर्षों से फरार आरोपी कन्हैया साहू, 05) अपराध क्रमांक 370/2018 धारा 138 एन.आई. एक्ट के विगत 05 वर्षों से फरार आरोपी गोरेलाल साहू, की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफतारी वारंट जारी किया गया है। जिन्हें मुखबिरों की सूचना आधार पर पकड़कर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार कौशिक, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, आरक्षक विरेन्द्र खुंटे, अजय चन्द्राकर, धर्मेन्द्र यादव, कवि टोप्पो की भूमिका रही।