चित्रकूटधाम मे भागवत कथा श्रवण कराएंगे डॉ सत्यनारायण तिवारी

हरिपथ ◆लोरमी – 14 जून पुरूषोत्तम मास श्रावण के दिव्य अवसर पर सनातन धर्म प्रचार समिति छत्तीसगढ के तत्वावधान मे श्री रघुनाथ मंदिर चित्रकुट मध्यप्रदेश)मे 07अगस्त से 13अगस्त तक आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ मे लोरमी (सारधा ) के कथावाचक शिक्षाविद व साहित्यकार पंडित डॉ सत्यनारायण तिवारी द्वारा संगीतमय भागवत कथावाचन करेंगे। । गौरतलब है कि इसके पूर्व पाच बार सिद्ध शक्तिपीठ मा महामाया रतनपुर,मा डिडनेश्वरी ,मा भुवनेश्वरी मंदिर डोंगरीगढ, मा महामाया रानीगाव,,गीता स्वाध्याय मंदिर अमरकंटक, हित आश्रम वृन्दावन, जगन्नाथ पुरी सहित छत्तीसगढ के अधिकांश जिले व भारतवर्ष के अनेक प्रदेशो मे श्री तिवारी द्वारा कथा का वाचन किया जा चुका है। पुरूषोत्तम मास मे श्री रघुनाथ मंदिर चित्रकुट धाम मे आयोजित श्रीमद्भागवत की तैयारी मे श्री सनातन धर्म प्रचार समिति छत्तीसगढ के पदाधिकारी पंडित कृष्ण कुमार दुबे,नकुल प्रसाद केशरवानी, ,संजय शुक्ला,बसंत गुप्ता,कुन्दन अग्रवाल, मोनू कान्ति लाल भूतडा,अरूण सिंह अधिवक्ता, दीपक शास्त्री, दीपक केशरवानी, विश्वनाथ गुप्ता,श्रवण राजपूत, जितेंद्र सिंह अधिवक्ता, अजय जायसवाल, कृष्ण कुमार तिवारी, संतोष मिश्रा, शंकर मिश्रा, सुशांत तिवारी नीरज तिवारी, अशोक यादव,पी साहू,छतलाल यादव,जगदीश साहू, मणिशंकर श्रीवास,हनुमान सिंह व रामप्रसाद राजपूत सहित अन्य लगे हुए है।