लोरमी
खुड़िया जलाशय से निस्तारी हेतु 06 मार्च से छोड़ा जाएगा पानी

हरिपथ न्यूज◆ लोरमी ◆28 फरवरी कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार खुड़िया जलाशय से ग्रीष्म काल में निस्तारी हेतु 06 मार्च से पानी छोड़ा जाएगा। मनियारी जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि खुड़िया जलाशय में वर्तमान में 98 प्रतिशत जलभराव है। ग्रीष्मकाल के दौरान नहर में जल प्रवाहित होने से ग्रामीणों के निस्तारी हेतु और पशुधन के लिए जल उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि पानी का समुचित उपयोग और तालाबों को नाली के माध्यम से भरने के लिए यह पानी छोड़ा जा रहा है।
क्रमांक // चंद्राकर //
