अचानकमार मुख्य मार्ग बाढ़ में मनियारी पुल के दोनों ओर सड़क क्षतिग्रस्त, बस सेवा और राशन परिवहन पर संकट!



हरिपथ:लोरमी। 9 सितंबर अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बारिश के अचानकमार मुख्य मार्ग बाढ़ में सड़क एवं मनियारी पुल के दोनों ओर सड़क क्षतिग्रस्त, बस सेवा और राशन परिवहन पर संकट!बाद मनियारी नदी में आई बाढ़ ने मुख्य सड़क मार्ग की स्थिति बिगाड़ दी है। मनियारी पुल के दोनों ओर सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। सड़क की खराब स्थिति के कारण सार्वजनिक बसों के संचालन के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं एवं राशन सामग्री के परिवहन पर भी संकट गहराता नजर आ रहा है।


यह सड़क मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित है और क्षेत्र को केंवची,लमनी,छपरवा,कटामी सहित एक दर्जन गाँव से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। अचानकमार टाइगर रिजर्व के वनांचल क्षेत्र के अनेक गांवों के ग्रामीणों के लिए यही मार्ग आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण-मनियारी पुल के दोनों तरफ बाढ़ के तेज बहाव से सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों को जरूरी काम से आने-जाने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से दैनिक जरूरत की सामग्री गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में राशन, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
बस सेवा प्रभावित होने से बढ़ेगी परेशानी-सड़क की वर्तमान स्थिति के कारण सार्वजनिक परिवहन पर भी असर पड़ रहा है। बसों के संचालन में परेशानी होने से वनांचल के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य जरूरतमंद लोगों को आवागमन के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुंचना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बन सकता है।

शीघ्र मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था एवं स्थायी मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि वनांचल के कई गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क की स्थिति जल्द नहीं सुधारी गई तो बारिश के दौरान ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खतरे वाले स्थान पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए और मनियारी पुल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त सड़क को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए, ताकि सार्वजनिक परिवहन तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।

ग्राम अचानकमार के सरपंच मीना देवी अनन्त ने कहा कि मार्ग में पुलिया के दोनो तरफ क्षतिग्रस्त है,बड़ी वाहन आवनगमन बंद है,जल्द ही मरम्मत करने की आवश्यकता है,नही तो राशन गांव तक पहुँचना मुश्किल हो जायेगा।
अचानकमार टाइगर रिजर्व के डीएफओ दिनेश पटेल ने कहा कि स्थल निरीक्षण करने जरिए को भेजा गया है जल्दी ही आवश्यक मरम्मत विभाग द्वारा कराई जाएगी