लोरमी
महाअष्टमी को दैवीय मंदिरों में चढ़ा प्रसाद…नवयुवकों ने बांटी खीर पूड़ी

हरिपथ न्यूज –लोरमी..29 मार्च के वार्ड क्रमांक 03 ब्राह्मणपारा स्थित माँ महामाया मंदिर के प्रांगण में दुर्गाअष्टमी तिथि के अवसर पर ब्राह्मणपारा के युवाओं द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। युवा टोली के द्वारा निरंतर प्रत्येक नवरात्रि के अष्टमी तिथि को प्रसाद की श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाता है। नगर के महामाया में कन्या भोजन भी कराया गया। प्रसाद वितरण की सेवा में हिमेश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, साकेत शुक्ला, क्षितिज मिश्रा, अभिषेक दुबे, अंकित कश्यप, राजा जायसवाल,आकाश दुबे, योगेश कश्यप, श्रेय त्रिपाठी, अंशुमान दुबे, अतुल चतुर्वेदी, अमन त्रिपाठी, निशांत कश्यप, यशवंत कश्यप, अवधराज त्रिपाठी, अभिषेक कश्यप, कमल तिवारी, आदर्श दुबे, आशुतोष तिवारी, आदित्यांश, अभिजीत, शुभम आदि उपस्थित थे।