मुंगेली
मंजीत को कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश समन्वयक पद पर नियुक्ति..

हरिपथ – मुंगेली– 26 सितंबर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अनुशंसा पर प्रदेश मनजीत रात्रे को बड़ी जिमेदारी देते हुये प्रदेश समन्वयक पद पर नियुक्ति हुई है।
मंजीत रात्रे की नियुक्ति को जिला में विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के सभी नागरिकों को सशक्तिकरण कर कांग्रेस की विचारधारा से उनके हित को प्रमुखता से रखने और देश संविधान के अनुरूप अनुसूचित जाति के हरेक कार्यो को विकसित करने की बड़ी जिम्मेदारी सौपने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति होने पर रात्रे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज , अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश मारकंडे सभी के प्रति आभार व्यक्त कर जिम्मेदारी पर खरा उतरने हर सम्भव प्रयास करेंगे।