
हरिपथ – मुंगेली– 27 अक्टूबर ये मोदी गारंटी है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही पहला कार्य 16 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु हस्ताक्षर होगा। ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने भाजपा के विजय संकल्प सम्मेलन रेस्टहाउस के बाहर कृष्णा साव मैदान में भाजपा प्रत्याशियों और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच कही।
रेस्टहाउस के बाहर मैदान में संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो चहुमुखी विकास हो रहा था,।भरस्टाचार करने वाले ईडी से डरे सहमे रहते हैं, क्योंकि जो ईडी की गिरफ्त में आ रहा है उनकी जमानत तक नहीं हो पा रही है।
किसानों के साथ छल कर रहे हैं। 25 सौ रुपए में धान खरीदी का प्रोपेगैंडा करने वाले बताएं कि इसमें उनका कितना पैसा लगा है। 21-22सौ रुपए केंद्र की मोदी सरकार दे रही है उसमें दो चार सौ रुपए देकर पूरी वाह वाही लूटने का काम छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किया है।

कटाक्ष करते हुए केन्दीय मंत्री ने कहा कोयला घोटाला, महादेव एप, शराब बंदी का वादा गंगाजल हाथ मे लेकर करने वालों ने घर घर शराब पहुँचा दिया। दूसरी ओर भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चांद के दक्षिण केंद्र में पहुँच गया है और ऐसा करने वाला पहला देश है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं लोरमी से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो गई है हर बात पर हर काम पर पैसे लग रहे हैं। गरीबों का आवास नहीं बनने दिया गया। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर दस्तखत होगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार सड़क नहीं बनवा पा रही है रोड के गड्ढ़े नहीं भर पा रही मरम्मत नहीं कर पा रही है। किसानों को धोखा देकर वोट लेने वाले फिर धोखा देने का वादा कर रहें हैं। गौठान में गाय नहीं है , चारा नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर बेरोजगारों के साथ नियम कानून की आड़ में धोखा किया गया है।

अरुण साव एवं पुन्नु लाल मोहले ने मुंगेली और लोरमी से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह,भूपेंद्र सवन्नी रजनी मानिकलाल सोनवानी,प्रेम आर्य ने भी संबोधित किया। हरि सिंह परिहार ने सस्वर भाजपा गीत का गायन किया। संचालन सुनील पाठक ने तथा आभार जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने किया। इस अवसर पर दोनो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एव आमजन उपस्थित रहे।