क्राईम /पुलिसजुनापारा चौकीन्यूजलोरमी

युवक की लाश तालाब में मिलने से फैली सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

हरिपथ:लोरमी-30 अगस्त ग्राम सरैया में एक युवक की लाश तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में लिया।

मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे ग्राम सरैया निवासी मनय 32 वर्ष पिता मदन राजपूत की अचेत अवस्था मे  ग्राम के तारबांध तालाब में देखा गया। परिजन ने बताया कि पास दुर्घटना सुनकर  ढूंढने निकले क्योकि वह सुबह 8.30 बजे घर से निकला था,और घर लौटा नही था।  ग्रामीणों ने एवं परिजनों ने तत्काल लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है,कि युवक का शव जिस तालाब में मिला दूसरी तरफ बाइक नाले के पास पर खड़ा था,परिजनों ने तालाब के पास चप्पल देखने के बाद परिजनों को शंका हुई और लाश को देखकर सकते में आ गए आनंद-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। शनिवार को शाम 4:30 बजे लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेमो के आधार पर मामला जीरो में मर्ग कायम किया गया। चूंकि घटना जूनापारा चौकी क्षेत्र इसलिए विवेचना के लिए भेजा जायेगा।  गौरतलब है कि युवक की मौत किन परिस्थिति में हुई, कैसे हुई यह जांच का विषय है ! फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप  गया।

Latest