लोरमी

कांगेस के संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़, सांसद,विधायक बनाने दिलाये गए शपथ…

हरिपथ -लोरमी – 11 सितंबर नगर के मानस मंच में कांग्रेस पार्टी के द्वारा विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी व पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव शामिल हुये।

कार्यक्रम की शुरूवात सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर अरपा पैरी की धार व वंदे मातरम की गीत से कार्यक्रम की शुरूवात किया गया इस बीच कार्यक्रम में शामिल होने हजारों की संख्या में ग्रामीण अंचल से पहुंचे कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चुनावी शंखनाथ के बीच हुंकार भरते हुए इस बार लोरमी विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी को विधायक एवं लोकसभा बिलासपुर से सांसद बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।

मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा संकल्प शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि हर बुथ के कार्यकर्ताओं को यहां आकर कांग्रेस सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हो साथ ही साथ विपक्ष जो अनावश्यक आरोप लगाती है उसका जवाब हर कार्यकर्ता दें। पिछले विधानसभा चुनाव में हमने जहां गलतियां की थी वह गलतियां पुनः न दोहराई जाए। संकल्प शिविर के माध्यम से हम कार्यकर्ता को उत्साहित कर पुनः विधानसभा चुनाव जीतेंगे। बुथ कार्यकर्ताओ के ताकत से ही हम चुनाव जीत पाते और सत्ता में आते है।

टिकटार्थियके लिए सबक- उन्होंने कहा कि विधायक प्रत्याशी के एक लिए कई दावेदार आते है, लेकिन किसी एक को प्रत्याशी बनाया जाता है, उसका निशान पंजा छाप होता है, हमें किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं हमें कांग्रेस पार्टी पंजा छाप के लिए काम करना है। इसलिए हम सब ने ठाना है 75 प्लस पार करना है।

पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कार्यकर्ता का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता होते है बुथ स्तर से हम सभी को मजबुत बनाकर चलना है आने वाले विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाना है और लोरमी में कांग्रेस विधायक बनाना है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा कि संकल्प शिविर का आयोजन हर वर्ष प्रदेश कांग्रेस के द्वारा किया जाता है। लोरमी विधानसभा के 262 बूथ के हर पांच कार्यकर्ता को यहां बुलाया गया था। दुर्भाग्यपूर्ण इस संकल्प शिविर में हमारे बड़े नेता नहीं आ पाए, हमारे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हेलीकॉप्टर खराब होने के कारण नहीं आ पाए। इसके बाद भी हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। यही उत्साह हमें आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव तक बनाये रखना है, इस बार फिर से पुनः कांग्रेस की सरकार बनाना है। लोरमी में विधायक एवं आगामी लोकसभा में सांसद बनाना है।

हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के से दिग्गज नही पहुँचे-मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के विशेष सलाहकार राजेश तिवारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलत डिफ्टी सीएम टीएस सिंहदेव, दीपक बैज व मंत्री रूद्र गुरु नही आ पाये। इधर कांग्रेसियो ने हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक दोनों तरफ फ्लेक्स बैनर से अटा पड़ा था,लेकिन प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों के कार्यक्रम में नही आने से धरे के धरे रह गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुॅगेली कांग्रेस प्रभारी सीमा वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सागर सिंह बैस, मायारानी सिंह, थानेश्वर साहू, जागेश्वरी वर्मा, लता वैष्णव, अभय नारायण राय, खशुबु वैष्णव, लेखनी सोनु चंद्राकर, घनश्याम वर्मा, अनिल दास, राकेश तिवारी, विद्यानन्द चन्द्राकर, शोभा कश्यप, लखन कश्यप, जवाहर साहू, रामशरण खांडेकर, पवन अग्रवाल, सुखनन्दन घुमसरे, घनश्याम जोशी, नितेश पाठक, पुरषोत्तम मार्को, नरेश पाटले, देवेन्द्र पात्रे, मेन भार्गव, दिनेश राजपूत, पवन दास, सविता पाठक, सगिरा खान, शीतला जायसवाल, हेमिन मंगेशकर, राहुल ठाकुर, सालिक बंजारे, दुर्गा रजक, थानुराम बघेल, आदित्य वैष्णव, हितेन्द्र त्रिपाठी, पप्पू लुनिया, सन्तोष जायसवाल, जाकीर हुसैन, दुखवा निर्मलकर, भूपेंद्र साहू, आकाश वैष्णव, मुन्ना ध्रुव, उत्तम ध्रुव, रामजी ध्रुव, सलमान अली, देवी जायसवाल, नागेश गुप्ता, मिंशु मसीह, मोनू यादव, मुकेश साहू, गोलू यादव, मुकेश जायसवाल, कन्नू शर्मा प्रहलाद रजक, लक्ष्मी नारायण यादव, प्रकाश यादव, गौरव यादव, रामु यादव सहित काफी संख्या में बुथ कार्यकर्ता, पदाधिकारी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!