मुंगेली/ पथरिया
थाना पथरिया द्वारा 09 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को पकड़कर विधिसम्मत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किये…

हरिपथ ◆ मुंगेली ◆ 10 अगस्त थाना पथरिया द्वारा 09 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी दिलीप उर्फ हरिशंकर बघेल को पकड़कर विधिसम्मत कार्यवाही कर न्यायालय किया गया पेश।थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 24/2014 धारा 457, 380, 34 भादवि में माननीय न्यायालय द्वारा किया गया था स्थाई वारंट जारी।
पुलिस ने मामले में संक्षिप्त विवरण बताया वर्ष 2014 में थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 24/2014 धारा 457, 380, 34 भादवि का आरोपी दिलीप उर्फ हरिशंकर बघेल पिछले 09 वर्षों से लगातार फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुंगेली द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसे मुखबिरों की सूचना के आधार पर पथरिया पुलिस द्वारा पकड़कर विधिवत् न्यायालय पेश किया गया।
