मुंगेली

रेंजर ने डीएफओ के ऊपर निजी राशि नही देने का आरोप लगाया,डीएफओ ने बताया विभागीय जांच से बचने बेबुनियाद आरोप..

हरिपथमुंगेली◆ 19 जून स्थानीय रेंजर ने अपने विभाग मुखिया के खिलाफ बड़ा आरोप लगाते हुये। वन मंत्री, प्रधान वन संरक्षक, जिला कलेक्टर, रेंजर एसोशिएशन, नगर के सिटी कोतवाली मुंगेली मे शिकायत पत्र प्रेषित कर दिये।

मुंगेली वन परिक्षेत्रधिकारी फेंकुराम लास्कर ने वनमण्डलाधिकारी के खिलाफ विभागीय प्रताड़ना कर आर्थिक रूप से परेशान कर विभागीय झूठे प्रकरण में फंसाने के आरोप लगाया है? पीड़ित रेंजर फेकूराम लास्कर ने ज्ञापन में लिखा है, मुंगेली जिले के सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है, कि वनमंडल के अधिकारी के द्वारा उनके निजी राशि नही देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा मैं सीनियर सिटीजन हूँ, मेरे से इस प्रकार दुर्व्यवहार ठीक नही है। उन्होंने ने बताया कि डीएफओ के फरमान पर सिलेंडर, साग सब्जी, अंडा, चिकन, मटक, बच्चों का खलौना पहुँचता रहा? रेंजर ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अच्छा नही रहता है,तथा आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से उक्त राशि को मांग करने पर उन्हें व्यय राशि को नहीं देकर उल्टा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगया है। इस मामले में डीएफओ के खिलाफ पीसीसीएएस और वनमंत्री सहित जिला कलेक्टर व विभागीय उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने गुहार लगायी है।

इस पर वनमण्डलाधिकारी समा फारुखी ने कहा वनक्षेत्रपाल फेंकुराम लास्कर ने जो आरोप लगाए है,वो पूर्णतः असत्य है,इनके खिलाफ गम्भीर अनियमितता के ऊपर लोरमी एसडीओ द्वारा जांच किरने पर सच पाया गया है।इस आधार पर प्रधान एवं मुख्य वनसंरक्षक वन बल प्रमुख्य नया रायपुर के द्वारा अंतिम बचाव हेतु उत्तर प्रस्तुत करने पत्र जारी किया गया है। इसके खिलाफ बिलासपुर वृत्त मुख्य वन सनरक्षक ने वृत्त स्तरीय जांच समित्ति गठित किया गया। जिसमें वे सहयोग नही कर रहे है। जिसकी जांच प्रकियाधीन है। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच को प्राभवित कर उच्च अधिकारी के ऊपर दबाव डालने के उद्देश्य से यह बेबुनियाद आरोप लगया जा रहा है। वे जल्द ही अपने उच्च अधिकारियों व विधी सलाह लेकर कानूनी कार्यवाही करेंगी।

रेंजर का शिकायत पत्र
डीएफओ का विज्ञप्ति

error: Content is protected !!