
हरिपथ–लोरमी-24 अगस्त नगर के विभिन्न वार्डो सहित क्षेत्र में महिलाओं ने पंरपरा के अनुसार हलषष्ठी माता की व्रत रखकर अपने सन्तानो के दीर्घायु के पूजा अर्चना किये। मताओ ने अपने बच्चों को पीठ में पोता मारकर आशीर्वाद प्रदान किये।

ग्राम मसना में समस्त महिलाओं के द्वारा माँ हलषष्ठी देवी का पूजन विधि विधान से किया गया,इस व्रत को करने से माँ हलषष्ठी देवी की कृपा प्राप्त होती है। उनके आशीर्वाद से जिन्हें संतान न हो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है तथा संतान की लंबी उम्र का फल प्राप्त होता है।इस पूजन में आचार्य के रूप में सूर्या पाठक रहे।

प्रचलित प्रथा-गाँव सहित शहर में दोना पत्तल, भैसी का दूध, घी, दही एवं हरि मिर्च सहित महिलाओं ने सब्जी में विभिन्न प्रजाति के भाजी एवं महिलाओं ने पसहर चावल का भोग लगाकर भोजन प्रसादी ग्रहण किये।

गांव के श्रद्धालु में जनपद सदस्य पुष्पलता चंद्राकर,मीना पाठक, माया वर्मा,प्रेमा चंद्राकर,तारिणी कश्यप,रोहिणी कश्यप,पूजा साहू,विमला साहू,कौशिल्या धुर्वे सुमित्रा धुर्वे सहित अन्य महिलाएं सामिल हुए। मां शीतला दूर्गा मंदिर में हलषष्ठी व्रत में अपने बच्चों के दीर्घायु के लिए महिलाएं रखी व्रत ,
देवानन्द जायसवाल के निवास में आचार्य पंडित गौरव पांडे ने महिलाओं को हलषष्ठी माता का सामूहिक विधिवत पूजन सम्पन्न कराया। इस अवसर पर सतोषी जायसवाल , हेमलता राजपूत, सरोज गुप्ता, अल्का गुप्ता,सविता गुप्ता, उषा जैन, दुर्गा गुप्ता, मधु गुप्ता, सुलोचना साहू।

शीतला मंदिर में -प्रतिवर्ष के भाती इसवर्ष भी मां शीतला मंदिर प्रांगण विधिवत महिलाओं ने पूजा किये।
मंदिर प्रांगण में गिरजा यादव , संतोषी यादव, कामनी, कुसुम यादव, लता साहू , सरोज गुप्ता, हेमलता यादव, सुशीला, मीना मानिकपुरी, मीरा जायसवाल , संतोषी डडसेना सहित अन्य उपस्थित रहे।