बाईक चालक की ठोकर से युवक गम्भीर रूप से घायल ..जिला अस्पताल रिफर..

हरिपथ न्यूज –मुंगेली…4 अप्रेल ग्राम बिजराकापा में निवासी अंजनी जायसवाल ने लालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।एक बाईक चालक द्वारा प्राथी के पुत्र को ठोकर मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया।
थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्राथी महिला अंजनी जायसवाल महिला खेती किसानी का काम करती है,जिसके 06 बच्चे हैं। जिसमें चार लड़कियां दो लडके हैं। चार लडकियों का शादी कर है। दोनों लड़का दुर्गेश जायसवाल, निकेश जायसवाल रोजी मजदूरी का काम करने के लिए आत्मानंद स्कुल लालपुर में चार दिनों जा रहे थे कि 02 अप्रेल को 01:30 बजे से 2 बजे के मध्य लंच होने से पान गुटखा के लिए पुल (नहर के पास) दुर्गेश जायसवाल आ रहा था। तभी मारूकापा तरफ से हीरो HF डिलक्स क्र. CG 28 J 9094 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पुर्वक वाहन को चलाकर दुर्गेश जायसवाल का एक्सीडेंट कर दिया है। जिससे दुर्गेश जायसवाल के नाक, कान, मुंह से खून निकलने घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल मुंगेली भर्ती कराया गया। प्राथी की रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में पुलिस जांच कर कार्यवाही में जुट गयी है।