लोरमी

नेहा पब्लिक स्कूल में प्रियंका श्री पुरुस्कार से सम्मानित..

हरिपथ न्यूजलोरमी..1 अप्रेल को नगर के नेहा पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कुल में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सभापति नगर पंचायत लोरमी सालिक बंजारे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद दुर्गा गोलू रजक व अध्यक्ष अशासकीय विद्यालय संचालक संघ ब्लॉक ईकाई लोरमी त्रिलोक कोशले, सदस्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ जिला मुंगेली सोमनाथ बंजारे बतौर अतिथि सामिल हुये। शिक्षण सत्र 2022 23 की बेहतर शिक्षा व व्यवस्थित विद्यालय संचालन के लिए विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका टोंडे को विद्यालय संचालक सुनील लहरे ने स्कूल श्री पुरुस्कार प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, कलम, 5000 पांच हजार नगद देने की घोषणा किये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सालिक बंजारे ने कहा कि शिक्षक ही हमें बाहरी दुनिया का एहसास कराते है,बच्चा स्कुल में एक मिट्टी के रूप में भर्ती होता है,जिसे शिक्षको द्वारा एक नया स्वरूप देकर शिक्षावान बनाकर हमें अच्छे बुरे का ज्ञान करता है,इसलिये गुरु पहले है। उन्होंने स्कुल की खुब सराहना किए। पुरुस्कृत प्राचार्य को शुभकामनाएं प्रेषित किये। अभिभावकों ने भी अपना अपना पक्ष रखकर विद्यालय व बच्चों की विकास पर अपनी बात रखे।

कार्यक्रम में शिक्षण सत्र 2022 23 की बेहतर शिक्षा व व्यवस्थित विद्यालय संचालन के लिए विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका टोंडे को विद्यालय संचालक सुनील लहरे ने स्कूल श्री पुरुस्कार प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, कलम, 5000 पांच हजार रुपए नगद राशि प्रदान करने की घोषणा किये। विद्यालय संचालक ने बताया कि यह पुरुस्कार प्रत्येक वर्ष बेहतर कार्य करने वाले शिक्षको को दिये जाने की बात कही। यह पुरुस्कार प्रथम वर्ष इसी सत्र से दिया गया है जो निरंतर जारी रहेगा। प्राचार्या को यह पुरुस्कार उपस्थित जन प्रतिनिधि, पालकगण शिक्षक शिक्षिका व बच्चों ने मिलकर देते हुवे बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किए। पुरुस्कार देने हेतु चयन किए जाने पर प्राचार्या प्रियंका टोंडे ने विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया।

सम्मानित शिक्षिका

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चलचित्र में दीप प्रज्वलित कर श्रीफल अर्पित कर अतिथियो का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपना परिचय देते हुए पालकों से उनके बच्चों को उनकी शिक्षा-दीक्षा व संस्कार को लेकर आपस में चर्चा किए जिससे कि बच्चों को अच्छे से अच्छे शिक्षा मिल सके।

कार्यक्रम में स्कूल संचालक सुनील लहरे, सहायक संचालिका शशी देवी लहरे, प्राचार्या प्रियंका टोंडे , शिक्षिका रिया अहिरवार, गायत्री यादव, गोमती जोशी, प्रतिमा जांगड़े ने बारी बारी से कार्यक्रम में उपस्थित पालकगण राजकुमारी, सावित्री, लता देवी साहु, प्रकाश झारिया , पवन जायसवाल , लेखनी सेन, सकुन, सुनीता साहु, कौशिल्या, सरस्वती, जीवन, पूर्णिमा, पुष्पा रमाकांत अनुरागी, रामलाल यादव, लालू गबेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!