अचानकमारछत्तीसगढ़जंगली जीव का हमलान्यूजलोरमीलोरमी (एटीआर)वनविभागवनांचलवाइल्डलाइफहादसा

करील पुटू की तलाश में हिंसक जानवर का शिकार बना युवक! दर्दनाक मौत से सहमे ग्रामीण! वनविभाग जांच में जुटी

हरिपथ:लोरमी– 24 अगस्त एटीआर के बफर जोन क्षेत्र में एक युवक को हिंसक जंगली जीव के हमले से मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वनकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ को सावन्तपुर  बेरियर के पास लाया जा रहा है। वनविभाग एवँ पुलिस जांच में जुटी।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लोरमी एटीआर वन क्षेत्र के बफर जोन स्थित  ग्राम बांध का युवक सावतपुर लक्ष्मणडोंगरी  पहाड़ के आगे जंगल में सोमवार की सुबह 8 बजे ग्राम बांधा निवासी धरमजीत दास 21 वर्ष पिता राजेन्द्र घृतलहरे एवँ अन्य साथियों के साथ पास के सावन्तपुर जंगल से करील, पुटू की तलाश में निकले थे। सभी जंगल मे अलग बंटकर करील की तलाश में पाड़ा पहाड़ के आस पास करील एकत्रित  के दौरान गाँव के कुछ युवको को धरमजीत दास 21 वर्ष की चीखने एवँ जंगली हिंसक जानवर की आवाज सुनाई दिया, जिसके बाद सभी साथियों ने धरमदास को आवाज लगाकर पुकारते रहे उधर से कुछ भी आवाज नही आई। बाघ की आवाज सुनकर  अन्य साथियों के गाँव की ओर भाग खड़े हुये।

बांधा में युवकों ने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई एवं वनविभाग को सूचना दिये। ग्रामीण ने बताया की मृतक दो भाई है। मृतक घर का सबसे बड़े लड़का है। जिसके अचानक मृत्यु से परिजन में शोक व्याप्त है,एवं गाँव मे मातम छाया हुआ है। इधर वनविभाग शव शिनाख्ती के बाद साँतवपुर बेरियर के पास ले कर रवाना हो गए है। ज्ञात हो कि युवक की मौत जंगल मे किस जानवर के हमले से हुआ ये जांच का विषय है?

वनपरिक्षेत्र अधिकारी विजय साहू ने बताया कि मामला सज्ञान में आया है,वनकर्मी जांच में जुटे है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है,की लोग करील पुटू की तलाश में जंगल नही जाएं।

Latest