पुलिस ने दो आरोपियों से मोटर पम्प एवं केबल सहित किया गिरफ्तार…

हरिपथ:पथरिया-30 जून क्षेत्रांतर्गत ग्राम जरेली में हुए मोटर पंप चोरी के प्रकरण में 02 आरोपी योगेश साहू एवं निखिल सिगरौल से चोरी गए मोटर पम्प, केबल, पाइप जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शत्रुहन प्रसाद साहू निवासी रोहराकला द्वारा थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम जरेली के नलकूप मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था हेतु लगाए गए बोर पंप से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 130 फीट केबल वायर, 13 नग प्लास्टिक पाइप एवं 1 एच.पी. मोटर पंप, कुल लगभग ₹14,000 मूल्य का सामान चोरी कर लिया गया है, रिपोर्ट पर दिनांक 25.06.2026 को थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि 02 लड़के मोटरपंप, केबल वायर बेचने के लिए घूम रहे है कि प्राप्त सूचना के आधार पर पथरिया पुलिस ने संदेही योगेश साहू (21 वर्ष) एवं निखिल सिगरौल (23 वर्ष) निवासी ग्राम जरेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गए 1 एच.पी. मोटर पंप, केबल वायर एवं 12 नग प्लास्टिक पाइप बरामद कर मौके में उपस्थित गवाहो के समक्ष जप्त कर दोनों आरोपियों योगेश साहू पिता मनोज उम्र 21 वर्ष एवं निखिल सिगरौल पिता विष्णु प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी जरेली थाना पथरिया, जिला मुंगेली को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.06.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना पथरिया पुलिस को चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा आमजन से भी अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव (थाना प्रभारी पथरिया), वीरभद्र सिंह , हलीश गेंदले, स्वारथ ध्रुव, राजतिलक बंजारे की भूमिका रही।