रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाईक सवार को रौंदा! शिक्षक की मौके पर दर्दनाक मौत…

हरिपथ:लोरमी-25 अप्रेल तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाईक सवार शिक्षक को कुचला मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटकारित ट्रक को जप्त कर जुर्म दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6.30 बजे की ग्राम घटना ग्राम झापड़ पुलिया मुख्य मार्ग में एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 HW 4024 के चालक में लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक सीजी 28 एस 7069 में सवार शिक्षक ग्राम तिलकपुर निवासी अजीत डाहीरे 54 वर्ष पिता अमृत दास डाहिरे के ऊपर चढ़ा दिया जिससे शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। मृतक तिलकपुर से बैगाकापा जाते के दौरान ग्राम झाफल पुलिया में हादसे का शिकार हो गया।


गौरतलब है,एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर गाँव क्षेत्र में देखने को मिला है। ग्रामीणों ने बताया बाकी जहाँ हादसा हुआ,वह स्थान चारो तरफ रास्ता है,जहाँ अक्सर तेज रफ्तार के कारण हादसे होने का अंदेशा लगा रहता है।

पुलिस घटना स्थल पहुँचकर दुर्घटकारित वाहन को जप्त कर मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के बाद परिजनों सौप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज का मामले को विवेचना में लिया है।