आबकारीछत्तीसगढ़न्यूजमुंगेली/ पथरिया

धूमा स्थित शिवनाथ नदी में अपशिष्ट जल प्रवाह पर कलेक्टर का एक्शन- फैक्टरी संचालक को नोटिस एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल को लिखा पत्र….

शराब बनाने की फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट दूषित पानी शिवनाथ में छोड़े जाने से जलीय जीव पर मंडराया खतरा !

हरिपथमुंगेली– पथरिया विकासखण्ड के ग्राम धूमा स्थित शिवनाथ नदी में अपशिष्ट जल प्रवाहित किए जाने के संबंध में कलेक्टर  राहुल देव ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में पर्यावरण संरक्षण मंडल को भी पत्र लिखा गया है।

साथ ही कंपनी के संचालक को दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
गौरतलब है की धूमा स्थित भाटिया वाइन मर्चेंट लिमिटेड द्वारा प्रवाहित अपशिष्ट जल को शिवनाथ नदी में प्रवाहित करने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके कारण आसपास के गांवों के ग्रामीण, पशु और जलीय जीव-जंतु को नुकसान की आशंका बनी हुई थी।

कलेक्टर के निर्देश पर इसे संज्ञान में लेते हुए पथरिया एसडीएम  बी. आर. ठाकुर ने भाटिया वाइन मर्चेंट लिमिटेड के संचालक को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है, ताकि लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।

स्थित शिवनाथ नदी में भाटिया वाइन मर्चेंट की बड़ी लापरवाही की वजह से लाखों मछलियां मर गई। शराब फैक्ट्री का दूषित पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। इसलिए जहरीली पानी से जीव जंतु पैदा हो रहे हैं।

बता दें, कुछ महीने पहले पथरिया एसडीएम ने नोटिस जारी किया था। जलीय जीव जंतु के खतरे को लेकर आशंका जताई थी। इसके बावजूद मनमानी तरीके से फैक्ट्री का दूषित पानी बहाया जा रहा है। यह पूरा मामला सरगांव क्षेत्र के धुमा का है।

ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का किया था बहिष्कार किया था।  जिसकी वजह मुंगेली जिले के पथरिया ब्लॉक सरगांव तहसील के ग्राम धूमा में स्थित शराब बनाने की फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट दूषित पानी था।

error: Content is protected !!