अचानकमारजंगली जीव का हमलान्यूजलोरमीवनविभागवनांचलवाइल्डलाइफ

हाथियों का उत्पात जारी:ग्रामीण के तोड़े मकान,फसल किये चौपट

हरिपथ:लोरमी:8 अक्टूबर अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम बिन्दावल में चार हाथियों के समूह ने जमकर उत्पात मचाया एवं एक ग्रामीण के घर को क्षति पहुचाने की जानकारी सामने आई है। रात्रि जागरण कर ग्रामीणों ने बस्ती में घरों की सुरक्षा किये।

हाथी द्वारा तोड़े मकान

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात 1 बजे ग्राम बिन्दावल में चार हाथियों की समूह अचानक ईश्वर 38 वर्ष पिता गुरु मरावी के मकान में अचानक हाथियों के दल ने हमला कर घर को क्षति पहुँचाया। चारो हाथी दल के हमले के दौरान ग्रामीण बगल कमरे में पत्नी तीन बच्चों के साथ सो रहे थे, हाथियों के चिंघाड़ की आवाज सुनकर ग्रामीण पत्नी बच्चों के साथ जान बचाकर घर से भागकर जान बचाई। पीड़ित ने बस्ती में जाकर हाथी हमले की जानकारी मोहल्लेवासियों को दिए। ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर हाथी को भगाने के उपाय किये। इस दौरान चारों हाथियों ने पीड़ित के बाडी में सब्जी तरकारी एवँ धान फसलों को रौंद कर चौपट कर अपना आहार बनाया। 
गौरतलब है, की चार हाथियों का दल विगत 4 सालों से एटीआर के सुदूर वनांचल में अपना रहवास क्षेत्र बना रखे हैं,धान के फसलों पकने के दौरान वह गांव की ओर लौटते हैं और फसलों को अपना आहार बनाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने गुरुवार की  सुबह 4,5 बजे तक खेतो में डेरा डाला रखा था, ग्रामीणों ने विभाग को हाथी हमले की जानकारी दिए हैं, ग्रामीणों ने रात भर जगा कर बस्तियों की सुरक्षा की है। विभाग ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर प्रकरण तैयार कर मुवायजा के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित करने में जुटे हैं, विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी दिए हैं कि जंगली हाथियों से दूर रहे। 

Latest