डिप्टीसीएम अरुण साव की सौगात:15 स्कूलों में आहता एवं भवन मरम्मत के लिए 82.38 लाख स्वीकृत..

हरिपथ:लोरमी-क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुशंसा पर संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा शासकीय शालाओं में लघु निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान किया गया।
राज्य शासन एतद्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासकीय शालाओं में लघु निर्माण कार्यों हेतु निम्नानुसार क्षेत्र के 10 स्कूलों में आहता एवं 5 स्कूल में मरममत कार्य के लिए 82 लाख 38 हजार के स्वीकृति प्रदान किया गया।

अरुण साव ने कहा कि स्कूलों में आहता निर्माण में सुरक्षित वातावरण मिलेगा एवं सुविधाओं में विस्तार होगा। सरकार शिक्षा को लेकर बेहद संजीदगी है,इसके लिए आगे भी कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है।
इस प्रकार है-विद्यालय का आहता निर्माण शा.पू.मा. स्कूल डोंगरीगढ़ 8 लाख, शा.प्रा. स्कूल जोतपुर 5.60, शा.प्रा. स्कूल आंछीडोंगरी 5.60, शा.प्रा. स्कूल लीलापुर 5.60, शा.प्रा. स्कूल सुकली 5.60, शा.प्रा. स्कूल औराबांधा5.60, शा.प्रा. शाला चंदियाभाठा 5.60, शा.प्रा.शाला चचेडी 5.60, प्रा.शाला बोईरहा 5.60, प्रा. शाला खुड़िया 5.60 एवं मरम्मत कार्य शा.प्रा. शाला जोतपुर 3.70 ,शा.प्रा. शाला आंछीडोंगरी 3.70, शा.प्रा. शाला कुटेलाटोला 3.70, मिडिल स्कूल भवन गोड़खाम्ही 6.44 मिडिल स्कूल भवन गोड़खाम्ही 6.44 सामिल है,कुल 82 लाख 38 हजार स्वीकति प्रदान किया गया है।




