क्राईम /पुलिसन्यूजलोक निर्माण विभागलोरमीविद्युत विभाग

पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा; एक की मजदूर की दर्दनाक मौत,एक घायल

हरिपथ:लोरमी-5 अक्टूबर नगर पंडरिया कवर्धा मुख्य मार्ग में पोल शिफ्टिंग के दौरान हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत एवं एक मजदूर की घायल होने की जानकारी सामने आई है। आहत श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम मामले को विवेचना में लिया। 

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सामने रविवार को सुबह 10,30 बजे के आसपास सम्बंधित विभाग द्वारा मशीन के द्वारा पोल की शिफ्टिंग की जा रही थी इसी दौरान पोल को निकालते समय हाइड्रा मशीन चला रहे आपरेटर द्वारा पोल को निकालते समय संतुलन बिगड़ गया! जिसकी चपेट में ओम सिंह 40 वर्ष गोंड पिता उधो गोंडउम्र 40 वर्ष निवासी रैतरा पोल की चपेट में आगया जिससे उसके सिर में गंभीर चोंट आ गई उसे प्रारंभिक उपचार के लिए सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र लोरमी में भर्ती किया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उनका एक श्रमिक झूमुक बैगा भी पोल की चपेट में आ गया जिससे उसके बांया पैर फ्रेकचर हो गया। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय मुंगेली रेफर किया गया। गौरतलब है,की हादसा कैसे हुई इन परिस्थितियों में हुई और श्रमिक की मौत इस दौरान कैसे हुई यह जांच का विषय है, हादसा पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं,मामला जांच के बाद कि स्थिति स्प्ष्ट होगी।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया,मामले मर्ग कायम कर पुलिस विवेचना में जुटी है।

Latest