

हरिपथ:लोरमी-3 अक्टूबर अग्रवाल समाज के द्वारा नवीन पदाधिकारियों का चयन कर समिति का गठन कर 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज द्वारा सुबह प्रभात फेरी विभिन्न प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिताएँ। शाम को एक शोभायात्रा एवं भजन कीर्तन पूजा पाठ होंगे।

अग्रवाल समाज के नवनियुक्त सचिव से नितेश अग्रवाल मिंटू ने बताया कि सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में नत्थूलाल चौधरी, पवन गोयल एवं श्यामसुंदर गोयल , अध्यक्ष पवन जिंदल, उपाध्यक्ष नरेन्द्र जिंदल, बनवारीलाल अग्रवाल, सचिव नितेश गोयल, (मिंटू ), सहसचिव हितेश गोयल एवं कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी को नियुक्ति हुई है।

महिला मंडल में संरक्षक त्रिवेणी जिंदल, प्रेम गर्ग, निर्मला चौधरी, माया गोयल, अध्यक्ष पद के लिए आशा चौधरी, उपाध्यक्ष आशा योगेश चौधरी, सचिव पूजा विजय गोयल, कोषाध्यक्ष प्रेमा गोयल एवं खुशबू चौधरी का चयन किया गया।
समाज के नवयुवक समिति एवं अग्रसेन जयंती आयोजन समिति हितेश गोयल, विशाल चौधरी, मुकेश सरोठिय, सम्यक गोयल, शुभम चौधरी ,यश सरोठिया, धीरज गोयल ,कृष्ण चौधरी, कुश अग्रवाल, ऋषभ चौधरी, निखिल चौधरी ,तुषार चौधरी को ज़िम्मेदारी दी गई।
