ग्राम पंचायतनिर्माण कार्यन्यूजयोजनाराजनीतिलोरमीविकसित भारतविकास कार्यविधानसभा

गणेश चतुर्थी पर डिप्टी सीएम अरुण साव की सौगात: सात गांव में 2 करोड़ 90 लाख की लागत से बनेंगे ग्राम गौरवपथ…

हरिपथ:लोरमी-14 सितंबर क्षेत्रीय विधायक एवँ उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुसंशा पर गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों में  मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत   2 करोड़ 90 लाख लागत के गौरव पथ सीसीरोड-सहनाली निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अरुण साव ने कहा कि गांव के विकास से आवागमन सुविधा के लिए पक्की सड़क आवश्यक है, मूलभूत की आवश्यकता को गति मिलेगी। इससे ग्रामीणों को सीधा फायदा होगा। ग्रामीण आंचल में आने वाले समय में और भी विकास कार्य स्वीकृत होंगे। भाजपा सरकार द्वारा गांव के विकास में अभूतपूर्व बजट में राशि प्रावधान किया गया है,जो अब धरातल में दिखाना प्रारंभ हो गया है, ग्रामीणों के प्रेम स्नेह से यह कार्य संभव हुआ है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना द्वारा स्वीकृत ग्राम  कुधुरताल -300मीटर 35.50 लाख, राम्हेपुर (जे०) -300 मीटर -32.62 लाख, ग्राम करुहानार 500 मीटर-51.40 लाख,  नारायणपुर -400 मीटर 44.61 लाख,अमलडीही 350 मीटर -52.08 लाख, मोहतरा तेली 400 मीटर-44.68 लाख, ग्राम चकला 250 मीटर 29.70 लाख कुल लगलग 2 करोड़ 90 लाख 63 हजार स्वीकृति प्रदान किया है। विकास कर स्वीकृत होने से ग्रामीणों ने अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Latest