धर्म संस्कृति कला न्यूजलोरमी

लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल

हरिपथ:लोरमी– 4 सितंबर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज मानस मंच लोरमी में सर्व यादव समाज एवं यदुवंशी सेना द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यादव समाज सनातन संस्कृति और परंपराओं की मजबूत पहचान है। समाज राउत नाचा जैसी समृद्ध लोक परंपराओं को आज भी सहेजकर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें एकजुटता, प्रेम और उल्लास के साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है।

जन्माष्टमी उत्सव पर मानस मंच से बाइक रैली निकाली गई। रैली शिवपाट होते हुए लोरमी शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसके बाद शीतला मंदिर, बाजारपारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मेन रोड होते हुए मानस मंच पहुंची। मानस मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ रत्न प्रसिद्ध लोकगायिका आरु साहू जी ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही ‘महादेव तांडव’ रोड शो और बाइक रैली निकली। बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज  द्वारा निःशुल्क रक्तदान शिविर में 30 यूनिट एकत्रित हुए। शिविर में समाज के साथ इच्छुक लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

इस अवसर पर  धनीराम यादव, संजय यादव, अविश अवनीश यादव, रामप्रकाश यादव, नरेश यादव , मंडल अध्यक्ष  सुशील यादव, शिवशंकर यादव , पूर्णिमा घनश्याम यादव ,  पुष्पा यादव, संजू यादव, शत्रुहन यादव, तोरन  यादव , विनोद यादव,राहुल यादव, दरबारी यादव ,  नगरपालिका के अध्यक्ष  सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, गुरमीत सलूजा , विश्वास दुबे, दिनेश साहू, रवि शर्मा, महाजन जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल , अशोक साहू, विश्वनाथ साहू,घनशु राजपूत ,पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest