जनपद पंचायतजिला पंचायतन्यूजपथरिया

जीरामजी योजना: जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक,जनपद पंचायत में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हरिपथ:पथरिया-4 अगस्त  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) गोकुल राम रावटे ने जनपद पंचायत पथरिया के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में शासन की महत्वपूर्ण जी राम जी योजना से संबंधित कार्यों की प्रगति, क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से जानकारी ली गई।

समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों से योजना के तहत स्वीकृत एवं संचालित कार्यों की स्थिति, कार्यों की प्रगति तथा मैदानी स्तर पर हो रहे क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ सभी कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा किया जाए।

सीईओ गोकुल राम रावटे ने कहा कि जी राम जी योजना का धरातल पर सही एवं प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन होना आवश्यक है। योजना के माध्यम से आने वाले समय में क्षेत्र में बड़ी संख्या में विकास एवं रोजगारमूलक कार्य किए जाने हैं। ऐसे में कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना के तहत होने वाले कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य केवल कार्य पूर्ण करना नहीं, बल्कि उसका वास्तविक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों और आम लोगों तक पहुंचाना है।

बैठक में आगामी समय में जी राम जी योजना के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों, उनकी कार्ययोजना, प्रगति और गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत पथरिया सीईओ अनिल कुमार , एसडीओ आरईएस छात्रे एंव तकनीकी सहायक संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest