क्राईम /पुलिसन्यूजलोरमीहत्या

नवलपुर में दंपति की दोहरी हत्या अंधेकत्ल का खुलासा: सगे भाई निकला हत्यारा…

हरिपथ:लोरमी-1 सितंबर  ग्राम नवलपुर में दम्पति की दोहरे हत्याकांड का पुलिस एवं साइबर सेल की विशेष टीम ने  खुलासा कर पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक नंदकुमार कश्यप एवं उसके भाई नंदु कश्यप के बीच चल रहे विवाद एवं रंजिश के चलते आरोपी नंदु कश्यप द्वारा जघन्य हत्या को अंजाम दिया।आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुदरी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।*

थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम नवलपुर निवासी मोहन कश्यप ने द्वारा दिनांक 25.08.2026 को थाना लोरमी में सूचना दी कि हम लोग दो भाई है, बिलासपुर मे रहते है, मेरे पिता नंदकुमार कश्यप, उम्र लगभग 50 वर्ष एवं माता श्रीमती गौरीबाई कश्यप, उम्र लगभग 50 वर्ष, ग्राम नवलपुर स्थित अपने मकान में निवास करते थे, दिनांक 18.08.2026 की रात्रि लगभग 08.30 बजे अपनी माता से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद मोबाइल रिचार्ज समाप्त होने के कारण बात नही हुई थी, दिनांक 23.08.2026 को रिचार्ज करने पर माताजी को कॉल करने पर नही उठाई, लगातार कॉल करने के बावजूद माता-पिता से संपर्क नहीं हो पाया।

             दिनांक 24.08.2026 को संदेह होने पर मैने चाचा नंदु कश्यप को घर जाकर देखने के लिए कहा गया। चाचा नंदु कश्यप द्वारा घर में ताला लगा होने की जानकारी दी गई, इसके बाद दिनांक 24.08.2026 को बिलासपुर से मोहन कश्यप एवं उसका भाई ग्राम नवलपुर पहुंचे, जहां घर के बाहर ताला लगा हुआ था तथा अंदर से दुर्गंध आ रही थी, घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर पिता नंदकुमार कश्यप एवं मां गौरीबाई कश्यप अलग-अलग बिस्तरों पर मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस को सूचना देने के पश्चात् प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध पाए जाने पर मर्ग कायम कर पंचनामा एवं अन्य वैधानिक जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई।

विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ-साथ घटनाक्रम से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच की गई। फारेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक नंदकुमार कश्यप एवं मृतिका गौरीबाई कश्यप के शवों का पोस्टमार्टम बिलासपुर सिम्स में कराया गया, प्राप्त शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मृत्यु हत्या से होना पाए जाने पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 365/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया।  

*जमीन विवाद की जानकारी से महत्वपूर्ण सुराग:-*

पुलिस टीम द्वारा बेसिक पुलिसिंग करते हुये मृतक के पारिवारिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी एकत्र कर गांव में रहने वाले व्यक्तियों, आसपास के लोगों एवं संभावित संदेहियों से पूछताछ की गई तथा उनके कथनों का लेखबद्ध किया गया। विवेचना दौरान पता चला कि मृतक नंदकुमार कश्यप एवं उसके भाई नंदु कश्यप के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद एवं मनमुटाव चल रहा था। जिस पर मृतक नंदकुमार के भाई नंदु कश्यप को तलब कर पुछताछ करने पर बताया गया कि पिताजी की लगभग 08 एकड़ पैतृक जमीन में से 03-03 एकड़ जमीन दोनों भाइयों के हिस्से में आया था एवं 01 एकड़ जमीन बहन के नाम की गई थी और 50 डिसमिल जमीन पिताजी के पास था, पिताजी, माता की देखरेख करने के कारण नंदु कश्यप को उक्त जमीन मिलने का बात हुआ था, माता-पिता के देहांत उपरांत 50 डिसमिल जमीन नंदु कश्यप को मिलना था जिसे मृतक नंदकुमार द्वारा उक्त जमीन में आधा हिस्सा लेने से दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया, इसी विवाद को लेकर आरोपी नंदु कश्यप द्वारा मृतक नंदकुमार से रंजिश रखने लगा था।

*घटना से पूर्व भी हुआ था दोनों भाइयों के बीच विवाद*

दिनांक 16.08.2026 को नंदु कश्यप अपने खेत में खाद डालकर मुंही पार बांधकर आया था और मृतक नंदकुमार द्वारा मुंही पार को फोड़ दिए जाने से खाद पानी के साथ बह गया था। इस घटना के बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद और अधिक बढ़ गया। इसके बाद दिनांक 17.08.2026 की रात्रि लगभग 08.15 बजे नंदु कश्यप अपने भाई नंदकुमार के घर उसे जान से मारने के इरादे से पहुंचा था। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान मृतक नंदकुमार का साला केदार कश्यप वहां पहुंच गया, जिसके बाद नंदु कश्यप वापस अपने घर चला गया और आरोपी द्वारा लगातार अपने भाई द्वारा स्वयं को नीचा दिखाए जाने की बात से क्षुब्ध एवं गुस्से में होना आरोपी नंदु कश्यप द्वारा बताया गया।

*रात्रि में घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम आरोेपी को किया गया गिरफ्तार*

दिनांक 19.08.2026 की दरम्यानी रात्रि अपने भाई नंदकुमार की हत्या करने के उद्देश्य से लोहे की कुदरी लेकर उसके घर पहुंचा। आरोपी नंदु कश्यप द्वारा भाई नंदकुमार के पड़ोसी की बाड़ी की ओर से होते हुए मकान की बाउंड्री पार कर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया गया, सीढ़ियों से नीचे उतरने पर देखा कि नंदकुमार कश्यप एवं उसकी पत्नी गौरीबाई बरामदा मे अलग-अलग स्थान पर सो रहे थे। आरोपी द्वारा पहले नंदकुमार कश्यप के सिर पर लोहे की कुदरी से वार किया गया, आवाज सुनकर गौरीबाई जाग गईं और उन्होंने आरोपी नंदु कश्यप को पहचान लिया, इसके बाद आरोपी द्वारा गौरीबाई पर भी कुदरी से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई और लाइट को चालू कर देखा गया कि मृत्यू हो गया है कि नही। 

             वारदात के बाद आरोपी द्वारा घटनास्थल को सामान्य दिखाने एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से घर के कमरे एवं अलमारी को खोला गया, इसके बाद आरोपी ने घर के आंगन में रखे पानी से अपने हाथ-पैर एवं घटना में प्रयुक्त कुदरी को धोया और मकान को बाहर से दरवाजे में ताला लगाकर वहां से चला गया और घटनाकारित कुदरी को ट्यूबवेल मे छिपा देना आरोपी आरोपी नंदु कश्यप, पिता स्व. श्यामजी, उम्र 46 वर्ष, निवासी नवलपुर, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.) द्वारा जमीन विवाद को लेकर हत्याकारित करना स्वीकार करने तथा ट्यूबवेल मे रखे घटनाकारित लोहे के कुदरी को पेश करने पर जप्त कर एवं प्रमाणित साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 01.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पृथक से जेल दाखिल किया गया। 

विशेष टीम गठित एवं अपराध पंजीबद-मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज पुलिस महानिरीक्षक श् रामगोपाल गर्ग व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल  (भा.पु.से.) द्वारा घटना की बारीकी से जांच करते हुए प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के नेतृत्व में थाना लोरमी पुलिस एवं साइबर सेल की विशेष टीम गठित की गई।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (थाना प्रभारी लोरमी), उपनिरी. सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल), प्र.आर. नरेश यादव, दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे,नोखे लाल कुर्रे,रवि जांगड़े  आर. भेषज पाण्डेकर, हेमसिंह ठाकुर, अतुल ठाकुर, राहुल कांत कश्यप, गिरीराज सिंह, राम कश्यप, राजू साहू, दिलेश्वर साहू, कुलदीप सिंह की अहम भूमिका रही।

Latest