खेत चराने के नाम किसान की कीटनाशक पिलाकर हत्या करने वाले चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…



हरिपथ:बिलासपुर– 28 अगस्त खेत के फसल को चरने की मामूली बात को लेकर जबरदस्ती कीटनाशक सेवन कराकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्युडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया । ग्राम मुरू खरकेना मार्ग थाना हिर्री जिला बिलासपुर की घटना में
आरोपी:- 1. गोलू उर्फ जगजीवन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 31 साल साकिन मुरू
2. मनमोहन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 30 साल साकिन मुरू
3. संदीप यादव पिता सत्तू यादव उम्र 21 साल साकिन पथराली थाना हिर्री
4. राकेश निर्मलकर पिता अश्वनी निर्मलकर उम्र 26 साल साकिन अमसेना थाना हिर्री

मामले का संक्षिप्त विवरण पुलिस ने बताया कि मर्ग क्रमांक 35/26 धारा 194 बीएनएसएस के 27 अगस्त को सुबह 7.45 बजे मृतक राजू निर्मलकर पिता कोदू निर्मलकर उम्र 58 वर्ष साकिन पथराली थाना हिर्री जिला बिलासपुर के मर्ग जांच पर मृतक की पत्नी शीला निर्मलकर पति राजू निर्मलकर उम्र 55 वर्ष साकिन पथराली का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण, मर्ग इंटीमेशन पंचनामा कार्यवाही के अवलोकन पर पाया गया कि खेत की फसल को चराने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा मृतक को पकड़कर कीटनाशक दवाई को जबरदस्ती पिला कर हत्या करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 103(1),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर
थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपियों की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का जुर्म करना स्वीकार किये हैं। आरोपी गोलू उर्फ जगजीवन पठारी का मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसमें वह जुर्म स्वीकार करते हुये हत्या करने की नियत से अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को कीटनाशक औषधि पिलाना एवं डिब्बे को घटना स्थल के पास झाड़ियों में छिपाना बताया। आरोपी 1. गोलू उर्फ जगजीवन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 31 साल साकिन मुरू 2. मनमोहन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 30 साल साकिन मुरू 3. संदीप यादव पिता सत्तू यादव उम्र 21 साल साकिन पथराली थाना हिर्री 4. राकेश निर्मलकर पिता अश्वनी निर्मलकर उम्र 26 साल साकिन अमसेना थाना हिर्री एवं विधि से संघर्षरत बालक को अपराध क्रमांक 229/2026 धारा – 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।