क्राईम /पुलिसछत्तीसगढ़न्यूजपथरियायातायातसड़कस्वास्थ्यहादसा

अनियंत्रित ट्रैक्टर खेत में पलटा:  चालक की दर्दनाक मौत…

हरिपथ:पथरिया– 19 अगस्त थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। ग्राम डाडगांव में दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पथरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे ग्राम डाडगांव निवासी सुनील टंडन (55 वर्ष), पिता अवध राम अपने ट्रैक्टर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क/रास्ते से नीचे खेत में जा गिरा। खेत में पहुंचते ही ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे चालक सुनील टंडन दब गए।

हादसा इतना गंभीर था कि चालक को ट्रैक्टर के नीचे से तत्काल निकालना संभव नहीं हो सका। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से ट्रैक्टर को हटाकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस पर स्थल पहुँचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा । पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील-ट्रैक्टर खेती-किसानी के काम में बेहद उपयोगी वाहन है, लेकिन खेतों में ऊबड़-खाबड़ रास्ते, ढलान, गड्ढे और अचानक मोड़ दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ऐसे में चालक को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर खेत के किनारे, ढलान या असमतल जमीन पर ट्रैक्टर चलाते समय तेज गति से बचना चाहिए और वाहन पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए।

Latest